Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 (13:29 IST)
Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 (13:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। अब यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यदि आप इस जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, या फिर इसके धांसू सीन्स को एक बार फिर घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।
मेकर्स ने 'धुरंधर 2' के डिजिटल प्रीमियर को किसी बड़े इवेंट की तरह डिजाइन किया है। आइए जानते हैं धुरंधर 2 के ओटीटी प्रीमियर, इसकी टाइमिंग और सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहे इसके 'अनकट वर्जन' से जुड़ी हर एक जरूरी डिटेल।
जियो हॉटस्टार पर होगा ग्रैंड प्रीमियर
जियो हॉटस्टार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि 'धुरंधर 2' का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को होने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस खास रिलीज को दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प बना दिया है।
4 जून को फिल्म के मुख्य प्रीमियर से पहले 30 मिनट का एक स्पेशल 'बिहाइंड द सीन्स' सेगमेंट दिखाया जाएगा। इस प्री-शो सेगमेंट में फिल्म की स्टारकास्ट के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, फिल्म मेकिंग से जुड़ी चुनौतियां और शूटिंग के दौरान के कई अनसुने किस्से दर्शकों के सामने लाए जाएंगे। इस ग्रैंड प्रीमियर के ठीक अगले दिन, यानी 5 जून से यह फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स के लिए ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
पैन-इंडिया दर्शकों की भारी डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इसे केवल हिंदी तक सीमित नहीं रखा है। धुरंधर 2 को जियो हॉटस्टार पर कुल पांच भारतीय भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इस शानदार स्पाई थ्रिलर का लुत्फ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उठा सकेंगे। इससे साफ है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक, हर क्षेत्र के सिनेमा प्रेमी अपनी पसंदीदा भाषा में रणवीर सिंह के एक्शन अवतार को देख पाएंगे।
'रॉ और अनकट' वर्जन को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट
सिनेमाघरों में 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रचने के बावजूद, सोशल मीडिया पर इसके ओटीटी वर्जन को लेकर गजब का माहौल बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह है फिल्म का 'रॉ और अनकट वर्जन'। दरअसल, जब यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तब सेंसर बोर्ड की गाइडलाइन्स या फिल्म की लेंथ को ध्यान में रखते हुए कुछ अत्यधिक हिंसक और कुछ अन्य आपत्तिजनक सीन्स को हटा या ट्रिम कर दिया गया था।
लेकिन अब ओटीटी पर मेकर्स बिना किसी कांट-छांट के ओरिजिनल डायरेक्टर कट रिलीज कर रहे हैं। फैंस इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कि उन्हें स्क्रीन पर वो सब कुछ देखने को मिलेगा जो सिनेमाघरों में मिस हो गया था। फिल्म का यह अनफिल्टर्ड रूप इसके थ्रिल और एक्शन को दोगुना करने वाला साबित होगा।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जो गदर काटा है, उसने कई पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। इस फिल्म की कहानी, वीएफएक्स, बैकग्राउंड स्कोर और रणवीर सिंह की एक्टिंग की चौतरफा तारीफ हुई है। अब देखना यह होगा कि थिएटर्स में तबाही मचाने के बाद यह स्पाई थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर व्यूअरशिप के कौन से नए कीर्तिमान स्थापित करती है।
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें