Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदित्य धर का रणवीर सिंह को शानदार बर्थडे सरप्राइज: 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक अभी भी है एक राज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranveer Singh Birthday

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 5 जुलाई 2025 (15:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन को खास बनाने के लिए फिल्ममेकर आदित्य धर ने एक मास्टर प्लान बनाया था। वह अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' का एक खास फर्स्ट लुक यूनिट रणवीर के लिए बतौर सरप्राइज गिफ्ट तैयार कर रहे थे।
 
लेकिन यह खबर बाहर लीक हो गई और आखिरकार रणवीर तक पहुंच गई। रणवीर ने आदित्य से पूछा कि क्या यह सच है! आदित्य ने पहले तो बात टालने की कोशिश की, लेकिन जब रणवीर ने लगातार इस बारे में पूछा, तो आदित्य ने आखिरकार मान लिया और साथ ही रणवीर से भरोसा रखने और ग्रैंड, ऑफिशियल फर्स्ट लुक के अनावरण का बेसब्री से इंतजार करने का अनुरोध किया।
 
webdunia
प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आदित्य, रणवीर को सरप्राइज देने के लिए बहुत उत्सुक थे और उन्होंने इसे एक राज रखने के लिए काफी मेहनत की। हालांकि रणवीर ने 'धुरंधर' के शुरुआती रशेज देखे हैं, लेकिन उनके जन्मदिन पर आने वाला फाइनल, दमदार फर्स्ट लुक यूनिट अभी भी पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है और रणवीर ने बेसब्री से कई सवाल पूछे हैं, जिनका आदित्य ने बहुत धैर्य से जवाब दिया है।
 
एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, रणवीर को पता है कि कुछ खास आ रहा है, एक सच्चा सिनेमाई तोहफा, लेकिन उन्होंने फाइनल कट नहीं देखा है। यह आदित्य का ही अनोखा तरीका है जिससे वह इस जन्मदिन को न केवल यादगार, बल्कि अपने सुपरस्टार के लिए सचमुच आइकॉनिक बना रहे हैं।
 
बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त, यामी गौतम, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी होंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुबह डाइट फूड, रात को ड्रग्स! पहलाज निहलानी का बॉलीवुड पर तगड़ा वार, अक्षय कुमार को भी घेरा