Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृष 4 को लेकर धमाकेदार अपडेट, रितिक रोशन का ट्रिपल रोल, प्रियंका चोपड़ा के साथ ये एक्ट्रेसेस भी आएंगी नजर!

Advertiesment
Krrish 4 movie update
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों राकेश रोशन ने कंफर्म किया था कि 'कृष 4' बनने वाली है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस फिल्म से रितिक रोशन निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। 
 
भारत की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' की पिछली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। वहीं 'कृष 4' को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड़ रोल में नजर आने वाली हैं। प्रियंका 'कृष' और 'कृष 3' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 
 
webdunia
अब 'कृष 4' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबरों के अनुसार प्रीति जिंटा और दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी फिल्म में नजर आ सकती हैं। वहीं रितिक रोशन इस मल्टी-स्टारर फिल्म में ट्रिपल रोल निभाने के लिए तैयार हैं। 
 
इंस्टेंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स की प्लानिंग है कि कृष को एक बड़े खतरे को खत्म करने के लिए अलग-अलग टाइमलाइन पर दिखाया जाएगा। इसे पास्ट और फ्यूचर के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि एक बड़े खतरे को खत्म किया जा सके। 
 
रिपोर्ट के अनुसार वीएफएक्स और प्रोडक्शन हाई पावर का होने के बावजूद, फिल्म पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों पर आधारित रहेगी। फिल्म में टाइम ट्रेवल एलिमेंट्स शामिल किए जाएंगे। हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट या स्टोरीलाइन के बारे में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है। 
 
webdunia
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कृष 4 के लिए यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। एक वीएफएक्स टीम फिल्म के प्री-विज़ुअलाइजेशन पर काम कर रही है। रितिक स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने के लिए राइटर्स की टीम और आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
 
बता दें कि 'कृष' भारत की पहली सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है, जिसकी शुरुआत 2003 में 'कोई मिल गया' से हुई थी। इसके बाद 2006 में 'कृष' और फिर 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई थी। रितिक फिलहाल अपनी अगली एक्शन थ्रिलर 'वॉर 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?