Hanuman Chalisa

हेल्थ अपडेट : दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Webdunia
शनिवार, 3 जुलाई 2021 (14:07 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को बीते दिनों सांस लेने की तकलीफ के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महीने के अंदर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दिलीप कुमार को सांस लेने की तकलीफ की वजह से एडमिट कराया गया है।

 
दिलीप कुमार को बीते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार की हालात में अब सुधार है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 
 
एक न्यूज पोर्टल से बातचीत करते हुए दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने कहा, उनकी उम्र को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर दिलीप कुमार को अभी अस्पताल में ही रखा जाएगा। परिवार को लगता है कि एक्टर को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
 
इससे पहले फैजल फारूकी ने दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, दिलीप साहब को उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण हिंदुजा अस्पताल, खार में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र 98 हैं, जिसके कारण उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साहब ने आपके प्यार और प्रार्थना की सराहना की है।
 
बता दें कि बीते दिनों भी सांस लेने में दिक्कत की वजह से दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पता चला था कि दिलीप कुमार के फेफड़ों के बाहर लिक्विड इकट्ठा हो गया था, ट्रीटमेंट के बाद लिक्विड को निकाला गया था, इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
 
इससे पहले भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी सायरा बानो ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वे रुटीन चैकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए थे। सभी चैकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉबी देओल और राघव जुयाल ने एशिया कप में किया 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रमोशन

नवरात्रि पर स्टार प्लस की नई पेशकश: टीवी के किरदारों में दिखेगी देवी के नौ अवतारों की झलक

सलमान खान ने नहीं लिया 'दबंग' के डायलॉग्स का क्रेडिट, आखिर क्या हैं अभिनव कश्यप के आरोपों की सच्चाई?

कानूनी पंचडे में फंसी आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड, समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर किया केस, जानिए क्या है मामला

रणबीर कपूर और विक्की कौशल को आलिया भट्ट ने बताया अपना ड्रीम कास्ट, जल्द 'लव एंड वॉर' में साथ आएंगे नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख