दिलीप कुमार के पाकिस्तानी रिश्तेदार बोले- वह सिर्फ कलाकार नहीं, एक संस्थान थे

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (18:16 IST)
पाकिस्तानी सीनेटर और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के रिश्तेदार मोहसिन अजीज ने कहा कि प्रख्यात भारतीय अभिनेता सिर्फ एक कलाकार नहीं थे, वे अपने आप में एक संस्थान थे और उनके जैसे लोग सदी में एक बार होते हैं।
 
दिलीप कुमार की याद में हुई एक शोक सभा में पाकिस्तानी सांसद ने उनके जीवन, करियर, चरित्र और पेशावर से उनके लगाव, जहां उनका जन्म हुआ था, पर रोशनी डाली।
 
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में किस्सा ख्वानी बाजार में दिलीप कुमार का जन्म उनके पैतृक निवास में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। पिछले हफ्ते लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था। उनका वास्तविक नाम यूसुफ खान था।
 
अजीज ने कहा, दिलीप कुमार जैसे अभिनेता सदी में एक बार पैदा होते हैं। वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक संस्थान थे।
 
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता ने यहां अपने घर पर आयोजित सभा में कहा, वह एक सज्जन व्यक्ति और जमीन से जुड़े शख्स थे जिसने अपने कड़े परिश्रम से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। वह एक महान सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने मानवता के लिये दिल खोलकर योगदान दिया।
 
बता दें कि दिलीप कुमार के निधन पर पाकिस्तान में भी शोक की लहर थी। पाकिस्तान में उनके पुश्तैनी घर के बाहर नमाज भी अदा की गई थी। पाकिस्तान के कई राजनेताओं ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया था। पाकिस्तान सरकार ने 1998 में दिलीप कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-इम्तियाज' से सम्मानित किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

क्या रितिक रोशन की लोकप्रियता कम हो रही है? क्या गलत स्क्रिप्ट्स और लंबा गैप स्टारडम को कर रहा है प्रभावित?

परम सुंदरी: सिद्धार्थ-जाह्नवी की क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी 29 अगस्त को होगी रिलीज, जानें कहानी और कास्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख