'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 25 साल: लंदन में लगेगा शाहरुख खान और काजोल का स्टैच्यू, मनाया जाएगा खास जश्न

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (16:40 IST)
शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अगले साल 2021 में लंदन के लीसेस्टर चौक पर इसके शाहरुख खान और काजोल की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

 
यूनाइटेड किंगडम में पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने ऐसी जगह बनाई है। ये बॉलीवुड इतिहास में दर्ज होगा। डीडीएलजे पहले भी कई इतिहास रच चुकी है। यह भारतीय सिनेमाघरों में काफी लंबे वक्त चलने का रिकॉर्ड बना चुकी है। इसकी पॉपुलैरिटी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है।
 
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ एक प्रेम कहानी है, इसमें शाहरूख खान और काजोल ने राज और सिमरन की भूमिका निभाई है। दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं। 'हार्ट आफ लंदन बिजनेस अलायंस' ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ‍डीडीलेजे की यह प्रतिमा लंदन के बीचो बीच स्थित लीसेस्टर चौक पर फिल्माए गए सिनेमा के दृश्य का हिस्सा होगी।
 
इस फिल्म के एक दृश्य में राज और सिमरन एक दूसरे को क्रॉस करते हैं और तब वे एक दूसरे को जानते भी नहीं होते हैं। यह दृश्य लीसेस्टर चौक पर फिल्माया गया था। इसके अलावा और भी कई दृश्य इस जगह के हैं।
 
यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लीसेस्टर चौक पर स्थित ओडियोन सिनेमा के बाहर पूर्वी हिस्से के साथ ये प्रतिमा लगाई जाएगी। इस प्रतिमा का अनावरण अगले साल किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि काजोल एवं शाहरूख खान इस मौके पर उपस्थित होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख