आर्टिकल 15 के लिए आयुष्मान खुराना नहीं थे पहली पसंद, निर्देशक से छीनकर ले गए थे स्क्रिप्ट

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आर्टिकल 15' में अपने शानदार अभिनय के लिए खुब तारीफे बटोर रहे हैं। कम बजट में बनी फिल्म का कलेक्शन भी काफी शानादार है। आर्टिकल 15 आयुष्मान खुराना के करियर की लगातार पांचवीं हिट फिल्म है।


इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि आर्टिकल 15 के लिए आयुष्मान पहली पसंद नहीं थे और इस फिल्म को करने के लिए उनको फिल्म की स्क्रिप्ट छीननी पड़ी थी।
 
अनुभव सिन्हा इस फिल्म की शुरुआत से पहले का किस्सा शेयर करते हुए बीबीसी हिंदी को बताया कि वो इस फिल्म से पहले एक अन्य फिल्म के सिलसिले में आयुष्मान खुराना से मिले। आयुष्मान को वो 'आर्टिकल 15' के लिए फिट नहीं समझते थे और ऐसे में वो इस स्क्रिप्ट को उनसे साझा नहीं करना चाहते थे।

अनुभव सिन्हा ने बताया कि आयुष्मान आए थे किसी और फिल्म के लिए। इसी दौरान बातों बातों में अनुभव ने आयुष्मान को 'आर्टिकल 15' की कहानी भी सुना दी और ये बिल्कुल भी प्रायोजित या सोचा हुआ नहीं था। इसके बाद वो मेरे पीछे पड़ गए और कहने लगा की ये फिल्म मुझे ही करनी है। फिर स्क्रिप्ट छीन कर ले गया और कहा कि ये पिक्चर आप बनाएंगे और मैं ही इस फिल्म को करूंगा।
 
आर्टिकल 15 उत्तर प्रदेश के समाज में व्याप्त जातीय भेदभाव और उत्पीड़न की कहानी कहती है। इसमें आयुष्मान खुराना ने एक आईपीएस अफसर का किरदार निभाया है जो दलित लड़कियों के उत्पीड़न की गुत्थी को सुलझा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख