Hanuman Chalisa

निर्देशक हंसल मेहता के पिता का निधन, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बोले- आपको दूसरी दुनिया में मिलूंगा पापा

Webdunia
बुधवार, 2 जून 2021 (11:55 IST)
मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। अब फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। पिता के निधन से हंसल मेहता काफी दुखी हैं। उनके निधन की खबर खुद हंसल मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

 
हंसल मेहता ने ट्विटर पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैंने हमेशा सोचा था कि वह मुझसे आगे निकल जाएंगे। लेकिन, मैं गलत था। पापा आपको दूसरी दुनिया में मिलूंगा। 
 
उन्होंने लिखा, दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी और सबसे कोमल और उदार इंसान जिससे मैं मिला हूं। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद पापा। शुक्रिया मेरे लीजेंड, मेरे हीरो।' 
 
हंसल मेहता के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फरहान अख्तर, पूजा भट्ट, विशाल डडलानी, रीमा कागती, अहाना कुमरा समेत कई सेलेब्स ने हंसल मेहता के पिता के‍ निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
 
हंसल मेहता के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते साल रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज स्कैम 1992 को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने लीड रोल प्ले किया था। यह सीरीज 1992 में शेयर घोटाला करने वाले हर्षद मेहता की जिंदगी पर बनी थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले जाने क्या बोले गुड्डू पंडित, अली फजल ने साझा की फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बात

बॉबी देओल के दोनों बेटे आर्यमान और धरम भी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, एक्टर ने खोला अगली पीढ़ी का राज

'Don 3' विवाद के बीच बुडापेस्ट में चिल करते दिखे रणवीर सिंह, फुटबॉल स्टार डेक्लन राइस संग शेयर की तस्वीर

पूजा हेगड़े ने फ्लोरल लेस ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, तस्वीरें वायरल

क्या 'डोला रे डोला' गाने की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? सरोज खान की असिस्टेंट के दावे पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख