Publish Date: Mon, 31 Mar 2025 (14:26 IST)
Updated Date: Mon, 31 Mar 2025 (15:24 IST)
महाकुंभ 2025 में माला बेचने पहुंची मोनालिसा अपनी कजरारी आंखों की वजह से काफी फेमस हुई थीं। इसके बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में लीड रोल ऑफर किया था। इसके बाद से सनोज मिश्रा मोनालिसा को एक्टिंग और पढ़ाई की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
मोनालिसा और सनोज मिश्रा कई इवेंट में साथ नजर आए। बीते दिनों प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने सनोज पर मोनलिसा की मासूमियत का फायदा उठाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सनोज शराब के शौकीन हैं और शराब पीने के बाद उन्हें लड़कियां चाहिए होती है।
वहीं अब दिल्ली पुलिस ने सनोज मिश्रा को रेप के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
सनोज मिश्रा पर एक महिला ने चार सालतक रेप करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह इस दौरान मुंबई में मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा ने तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।
पीड़िता के अनुसार, 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान सनोज मिश्रा से हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक बातचीत के बाद 2021 को सनोज ने उसे फोन कर कहा कि वह झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं।
पीड़िता ने कहा कि सामाजिक दबाव का हवाला देकर उसने मिलने से इंकार कर दिया, लेकिन सनोज ने आत्महत्या की धमकी दी। डर के मारे वह उनसे मिलने गई। सनोज ने फिर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वह इसे सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर सनोज ने कई बार अलग-अलग जगहों पर उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया।
दिल्ली पुलिस के पीड़िता की शिकायत पर 6 मार्च 2024 को सनोज मिश्रा क खिलाफ बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। सनोज ने जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। लेकिन जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें