shiv chalisa

'बिग बॉस ओटीटी' जीतने के बाद क्या दिव्या अग्रवाल बनेंगी 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (16:42 IST)
रियलिटी शो की क्वीन दिव्या अग्रवाल 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर बनी हैं। वह इन दिनों अपनी जीत को एंजॉय कर रही हैं। इससे पहले दिव्या अग्रवाल कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

 
वहीं बिग बॉस ओटीटी को जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल को कई रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया जा रहा है। फैंस दिव्या को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में देखने को बेताब है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद की तरह की खतरों के खिलाड़ी में अपना दमखम दिखा सकती हैं।
 
इसी बीच दिव्या अग्रवाल ने खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने को लेकर बयान दिया है। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने कहा कि खतरों के खिलाड़ी ऐसा शो है जिससे मैं डरती हूं। जैसे वरुण कहता है कि बिग बॉस उसके लिए बिल्कुल भी नहीं है और वो बिग बॉस नहीं करना चाहता। वैसे ही मेरे लिए खतरों के खिलाड़ी है।
 
उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता मेरा विचार बदल सकता है या नहीं। लेकिन पर्सनली मैं सभी स्टंट्स को देख डरती हूं। मैं कीड़े मकोड़ों, बिजली के करंट और हाइट से डरती हूं। ये सब मैं नहीं कर सकती। कोई मुझ पर आकर चिल्ला सकता है मुझे फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन स्टंट करना मेरे लिए डरावना है। मैं कभी भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा नहीं बनूंगी।
 
बता दें कि दिव्या एक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। वो एलीवेट डांस इंस्टीट्यू नाम से अपनी खुद की डांस एकेडमी भी चलाती हैं। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत भी मॉडलिंग और डासिंग से की थी। दिव्या अग्रवाल ने 2015 में 'मिस नवी मुंबई' और 2016 में 'मिस इंडियन प्रिंसेस' और 'मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया' का खिताब जीतकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 
 
दिव्या ने टीवी पर करियर की शुरुआत 2017 में एमटीवी के स्प्लिट्सविला से की थी। इस शो से दिव्या को जबरदस्त पहचान मिली थीं। 2018 में दिव्या ने एमटीवी के एस ऑफ स्पेस शो को जीता था। दिव्या ऑल्ट बालाजी क वेब सीरीज रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में भी नजर आ चुकी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान से ईशान खट्टर तक, बॉलीवुड के ये 'एलिजिबल बैचलर्स' हैं करोड़ों दिलों की धड़कन

अफगानिस्तान की ये मुस्लिम हसीना है महादेव की परम भक्त, जानिए क्यों भारत में ही रचाना चाहती हैं शादी?

महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ 'नागबंधम' का टीजर, विराट कर्णा का शिव अवतार बना सबसे बड़ी हाईलाइट

1000 साल पुराने सोमनाथ मंदिर के इतिहास को पर्दे पर लाएंगे संजय लीला भंसाली और केतन मेहता, 'जय सोमनाथ' का किया ऐलान

एक्टिंग, फिटनेस और बेबाकी की मिसाल हैं कविता कौशिक, 'चंद्रमुखी चौटाला' बन घर-घर बनाई पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख