क्या दिव्या खोसला और भूषण कुमार के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से हटाया पति का सरनेम

दिव्या और भूषण ने 2005 में वैष्णो देवी मंदिर में शादी रचाई थी

WD Entertainment Desk
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (13:08 IST)
Divya removed husband's surname: एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और प्रोड्यूसर भूषण कुमार बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं। दिव्या और भूषण ने 2005 में वैष्णो देवी मंदिर में शादी रचाई थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दिव्या और भूषण के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
 
दरअसल रेडिट पर एक यूजर ने दिव्या खोसला के इंस्टा हैंडल का एक स्क्रीनग्रैब साझा किया, जिसमें उनके नाम के आगे 'कुमार' सरनेम नहीं है। दावा किया जा रहा है कि दिव्या ने अपने नाम से पति का सरनेम हटा दिया है, जो पहले 'दिव्या खोसला कुमार' के रूप में दिखाई देता था। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि दिव्या ने भूषण कुमार के म्यूजिक लेबल 'टी-सीरीज़' को भी अनफॉलो कर दिया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'दिव्या खोसला अब 'दिव्या खोसला कुमार' क्यों नहीं हैं? क्या भूषण कुमार और दिव्या तलाक ले रहे हैं?'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyakhossla (@divyakhossla)

हालांकि दोनों के बीच कुछ मनमुटाव या अलग होने की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। 
 
बता दें कि बीते दिनों भूषण कुमार पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अब दिव्या उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। दिव्या ने कहा था, टी-सीरीज आज जिस मुकाम पर है, वह पूरी तरह से मेरे पति को कड़ी मेहनत के दम पर मिली है। यहां तक कि लोग भगवान कृष्ण के विरुद्ध भी खड़े हो गए जो प्रशंसनीय हैं।
 
दिव्या ने कहा था, हालांकि #metoo आंदोलन समाज को साफ़ करने के लिए है, लेकिन यह दुखद है कि कुछ लोगों ने इसका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। मैं अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं, क्योंकि उन्होंने अपने पिता के सपने को आगे बढ़ाया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

आशिकी गर्ल का करियर भयानक एक्सीडेंट ने कर दिया बर्बाद, अनु अग्रवाल का Then and Now लुक देख चौंक जाएंगे

राइज एंड फॉल : धनश्री वर्मा संग फ्लर्ट कर रहे पवन सिंह, फिगर के बाद स्माइल की तारीफ की

क्या विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स ने अपने बजट से दोगुनी कीमत में लॉक की ओटीटी डील?

तू मेरी पूरी कहानी का ट्रेलर रिलीज, सुहरिता दास ने महेश भट्ट के साथ मिलकर लिखी नई मोहब्बत की दास्तान

Bigg Boss 19 : कैप्टेंसी टास्क में हुआ हंगामा, अभिषेक बजाज हुए अग्रेसिव, आवेज दरबार को मारा धक्का

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख