'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस प्राची तेहलान की कार का पीछा कर रहे थे 4 शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (12:01 IST)
टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस प्राची तेहलान का पीछा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। एक्ट्रेस अपने पति के साथ कार में थीं, तब 4 लोग उनकी कार का पीछा कर रहे थे।

 
घटना 31 जनवरी-1 फरवरी की रात की है। दूसरे दिन एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत की, फिर चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ये कार्यवाही प्राची तेहलान के शिकायत के बाद हुई।
 
बताया जा रहा है कि प्राची तेहलान ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वो अपने पति के साथ कार में थीं, तब आरोपी उनकी कार के आगे पीछे अपनी कार लगा रहे थे, किसी तरह पति-पत्नी अपने घर पहुंचे और दरवाजा बंद कर लिया, बाद में पुलिस से शिकायत की और तब आरोपी गिरफ्तार किए गए।
 
खबरों के अनुसार प्राची तेहलान के मुताबिक वो अपने पति के साथ एक रिश्तेदार के यहां से रात 2 बजे वापस आ रही थीं, तभी रास्ते में एक वैगन आर कार में बैठे 4 लड़कों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की, उनके पति ने अपनी गाड़ी किसी तरह रोहिणी के सेक्टर 14 स्थित अपनी सोसाइटी तक पहुंचाई।
 
प्राची तेहलान की मानें तो चारों लड़के वहां भी उनका पीछा करते हुए पहुंच गए, जैसे ही वो गाड़ी से उतरीं इन आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद वो अऔर उनके पति अपने फ्लैट पर चले गए।
 
आरोपी इतने पर ही नहीं रुके प्राची तेहलान ने बताया कि चारों लड़के उनके फ्लैट पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाने लगे। तभी उन्होंने पुलिस को फोन कर इस मामले को लेकर शिकायत की। प्राची और उनके पति की शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की कार का नंबर पताकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या तलाक के 3 साल बाद पति से अलग होने जा रहीं पायल रोहतगी? तलाक की खबरों पर संग्राम सिंह ने दिया जवाब

सलमान खान कर रहे बैटल ऑफ गलवान के लिए तैयार, अपूर्व लाखिया ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

44 साल की करीना कपूर ने मोनोकिनी में शेयर की तस्वीरें, यूजर्स लगाने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

रामायणम् के टीजर ने ही मेकर्स को किया मालामाल, फिल्म की रिलीज से पहले ही कमा लिए 1000 करोड़

टीवी की कोमोलिका का बोल्ड अंदाज, 46 साल की उम्र में इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं उर्वशी ढोलकिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख