क्या ड्रग्स केस में सारा अली खान का नाम आने के बाद पिता सैफ अली खान ने बनाई दूरी? एक्टर ने दी सफाई

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (14:14 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी ने कई बॉलीवुड सेलेब्स से पूछताछ की है। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रसे सारा अली खान से भी पूछताछ की गई। सारा पर ड्रग्स के इस्तेमाल और खरीदने के आरोप लगे थे।

 
इसके बाद खबर आई थी कि सारा से पूछताछ के बाद इस केस से दूरी बनाने के लिए सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर के साथ दिल्ली चले गए। अब इस मुद्दे पर सैफ का रिएक्शन सामने आया है। सैफ ने कहा कि वह इस मामले में अपनी बेटी के साथ हैं और लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। तमाम चर्चाओं और अफवाहों के बीच सैफ अली खान ने साफ किया है कि वह अपने तीनों ही बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। 
 
सैफ अली खान ने कहा कि उनके तीन बच्चे हैं और उन तीनों के लिए उनके दिल में अलग-अलग जगह है। वह अपने तीनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और उनके अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ हैं। ऐसा नहीं है कि अगर सारा की तरफ से वह किसी चीज से निराश होते हैं तो उस चीज की भरपाई वह तैमूर से खुशी पाकर सकते हैं।
 
सैफ का कहना है कि उनके तीनों बच्चों की उम्र अलग अलग है इसलिए उनके साथ सैफ का रिश्ता भी बिल्कुल अलग अलग है। सैफ कहते हैं कि वह सारा और इब्राहिम के साथ फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं और उनके साथ डिनर वगैरह पर भी जा सकते हैं। लेकिन, वह ऐसा तैमूर के साथ नहीं कर सकते। तीनों ही बच्चों की उनके लिए अलग अलग अहमियत है। 
 
बता दें कि सैफ अली खान के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान उनकी पहली पत्नी अभिनेत्री अमृता सिंह से हैं। ये दोनों ही बच्चे अपनी मां अमृता के साथ ही रहते हैं। सैफ अली खान का छोटा बेटा तैमूर अभिनेत्री करीना कपूर खान से है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

जाह्नवी की मां श्रीदेवी चाहती थीं कि बेटी एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये बनें

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

रोजाना 4 बजे क्यों उठ जाती हैं तमन्ना भाटिया? जान कर रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख