Dharma Sangrah

दुर्गामती ट्रेलर रिव्यू : एक अच्छी फिल्म की जगाता है उम्मीद

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (12:25 IST)
दुर्गावती फिल्म का नाम बदल कर दुर्गामती कर दिया गया है। शायद इसके मेकर्स वर्तमान में हो रहे विवादों से बचना चाहते हैं क्योंकि आज कल लोगों की भावनाएं बहुत जल्दी आहत हो जाती हैं और निशाने पर हमेशा मनोरंजक जगत आ जाता है। 
 
दुर्गामती का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ट्रेलर देख एक अच्छी फिल्म की उम्मीद जागती है। फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन की जिम्मेदारी अशोक ने उठाई है। भूमि पेडणेकर, अरशद वारसी, जीशू सेनगुप्ता, माही गिल जैसे कलाकार इस फिल्म में हैं। 
 
ट्रेलर में एक मजबूत कहानी का आभास मिलता है जिसमें राजनीति, षड्यंत्र, बदला और सस्पेंस जैसे तत्व का समावेश है। 
 
एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ के खिलाफ पुलिस सबूत जुटाने में लगी है और वे एक महिला का इसमें इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस महिला का कुछ अतीत है जो सस्पेंस और हॉरर के रूप में सामने आता है। यह सस्पेंस कितना असरदायक है इस पर फिल्म निर्भर करती है। 
 
 
निश्चित रूप से फिल्म में रोचक उतार-चढ़ाव होंगे जो दर्शकों को बांध कर रख सकते हैं। चूंकि एक्टर्स बेहतरीन है इसलिए अभिनय के मामले में फिल्म अमीर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा जिंदगी और मौत से लड़ रहे जंग, एक्सीडेंट के बाद आया हार्ट अटैक

रणबीर कपूर की पहली ही मूवी हो गई थी फ्लॉप, फिर रॉकस्टार बन जीता फैंस का दिल

33 साल की सेलेना गोमेज ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग रचाई शादी, फैंस संग शेयर की वेडिंग तस्वीरें

Bigg Boss 19 : अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलमान खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, नाम लिए बिना बोले- उनके पास कोई काम नहीं है...

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर रिलीज होने जा रहा '120 बहादुर' का टीजर 2, मोशन पोस्टर हुआ जारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख