Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एकता कपूर बनीं मां, सेरोगेसी के जरिए दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर के बाद उनकी बेटी एकता कपूर भी सेरोगेसी के जरीए सिंगल पैरेंट बन गई है। एकता ने 27 जनवरी को बेटे को जन्म दिया हैं।

हमें फॉलो करें एकता कपूर बनीं मां, सेरोगेसी के जरिए दिया बेटे को जन्म
टीवी से लेकर फिल्मों तक अलग तरह के कंटेंट से धमाल मचाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर मां बन गई हैं। एकता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। एकता अपने भाई तुषार कपूर की तरह ही सिंगल पैरेंट बनी हैं। उन्होंने सेरोगेसी के जरिए 27 जनवरी को बच्चे को जन्म दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, एकता का बेटा स्वस्थ है और जल्द ही घर आ जाएगा। तीन साल पहले एकता के भाई तुषार भी सेरोगेसी के जरिए पापा बन चुके हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। एकता अक्सर तुषार और लक्ष्य के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालती रहती हैं।

webdunia
सोशल मीडिया पर एकता कपूर को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हंसल मेहता ने लिखा, एकता कपूर आपको ढेर सारी बधाईयां। फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने एकता कपूर को लिखा है आज सुबह की सबसे शानदार न्यूज। बहुत-बहुत बधाई एकता। भगवान आपके बच्चे को सेहत और खुशियां बख्खे। ढेर सारी मस्ती।

कई स्टार्स सेरोगेसी के जरिए बने हैं पेरेंट्स 
इससे पहले पहले कई स्टार्स सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बन चुके हैं। करण जौहर ने बच्चों के नाम अपने माता-पिता के नाम यश और हीरु जौहर के नाम को मिलाकर रखा है। करण ने बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही रखा है।
 
शाहरुख खान भी करीब पांच साल पहले सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम अबराम खान रखा है। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने भी अपने बच्चे आजाद को सेरोगेसी के जरिए जन्म दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करिश्मा शर्मा कॉमेडी सर्कस के सेट पर हॉट लुक में आईं नजर