Hanuman Chalisa

फिल्में पिट रही हैं, लेकिन इमरान हाशमी को बादशाहो से उम्मीद

Webdunia
अभिनेता इमरान हाशमी का कहना कि वह कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखते हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों की कमाई को लेकर वह कभी चिंतित नहीं रहे। अभिनेता की कुछ हालिया रिलीज ‘राजा नटवरलाल’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘अजहर’ और ‘राज रीबूट’ बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाई नहीं कर पाई थी। बहरहाल इमरान ने कहा कि इसका उन पर या उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें अब भी कुछ लोगों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
 
अपनी आने वाली फिल्म ‘बादशाहो’ से अधिक उम्मीद रखने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, ‘‘हम सभी को फिल्म से काफी उम्मीद है, जैसे मुझे मेरी हर फिल्म से होती है। फ्लॉप फिल्मों से बचने का केवल एक ही तरीका है कि आप फिल्म ही न बनाए। यह बहुत ही सरल है।’’ 
 
इमरान कहते हैं ‘‘मैंने सीखा है कि फिल्म जगत में आपको प्रयास करते रहने तथा कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। जिस दिन आप काम करना बंद कर देते हैं आप सोचना शुरू कर देते हैं और असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। मुझे नहीं लगता कि यहां इसकी कोई जगह है।’’ अभिनेता ने कहा कि उन्हें ‘बादशाहो’ से उम्मीद है और उनको लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करेगी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘बादशाहो’ को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ समय है, मुझे वह फिल्में करने को मिल रही हैं जो मैं करना चाहता था। फिल्म जगत के लिए भी यह खराब समय है क्योंकि फिल्में अच्छा नहीं कर रही हैं। यह आत्मावलोकन करने और यह समझने का समय है कि कैसे चीजें सही दिशा में आगे जाएं।’’ 
 
‘बादशाहो’ में अजय देवगन, इलियाना डी'क्रूज, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। फिल्म एक सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।(भाषा) 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

हिजाब पहनकर पति विक्की जैन संग मस्जिद पहुंचीं अंकिता लोखंडे, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास

'बंदर' से आया साल का सबसे जबरदस्त ट्रैक, 'पिंजरा' में दिखा बॉबी देओल का उलझा हुआ और खतरनाक अंदाज

डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, FWICE पर साधा निशाना, बोलीं- सलमान को बैन करके दिखाओ

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख