khatu shyam baba

Mahesh Bhatt और Mukesh Bhatt के प्रोफेशनल ब्रेकअप पर Emraan Hashmi बोले- समीकरण बदलते रहते हैं

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (17:43 IST)
बॉलीवुड में रिश्ते टूटने की खबरें बहुत आम हैं। जितनी जल्दी इंडस्ट्री में रिश्ते बनते हैं, उतनी जल्दी उनका अंत भी हो जाता है। एक समय महेश भट्ट और मुकेश भट्ट हर फिल्म में साथ काम करते थे, लेकिन फिर दोनों भाइयों के रिश्ते में ऐसी दरार आई कि महेश भट्ट विशेष फिल्म्स से अलग हो गए।

 
अब भट्ट कैंप से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इमरान हाशमी ने महेश और मुकेश भट्ट के रिश्ते में आई कड़वाहट पर बात की। इमरान ने कहा, दोनों की कई फिल्मों से मेरी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं चाहता हूं कि वे फिर साथ आ जाएं। मैं उनके बीच हुई पूरी बात को नहीं जानता, लेकिन कहते हैं ना कि समीकरण बदलते रहते हैं। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता।
 
उन्होंने कहा, जहां तक मेरा सवाल है मैं अब भी दोनों से बात करता हूं। मुकेश जी ने मुझे 'मुंबई सागा' के लिए शुभकामनाएं दी थीं। जब मैंने उनके अलगाव के बारे में सुना था तो मुझे बहुत बुरा लगा था। उस समय एक शब्द सुनने को मिला था 'एडिटोरियल कंसल्टेंट', लेकिन मैं नहीं जानता कि यह शब्द आया कहां से।
 
इमरान ने कहा, मैं महेश और मुकेश भट्ट दोनों के संपर्क में हूं। हम एक परिवार हैं। मैंने लॉकडाउन के दौरान महेश भट्ट साहब से बात की। वह मेरे लिए एक फिल्ममेकर ही नहीं बल्कि एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं, जिन्होंने मुझे गाइड किया।
 
बता दें ‍कि इस साल जनवरी में मुकेश ने यह ऐलान किया था कि अब विशेष फिल्म्स को उनके बच्चे साक्षी और विशेष आगे बढ़ाएंगे। एक इंटरव्यू में मुकेश ने कहा था, मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि फिल्म निर्माता कंपनी विशेष फिल्म्स मेरी है। मेरे भाई महेश इस कंपनी में मेरे क्रिएटिव कंसल्टेंट बनकर रहे।
 
विशेष फिल्म्स की शुरुआत 1986 में मुकेश ने की थी और इस निर्माता कंपनी के बैनर तले 1988 में बनी सबसे पहली फिल्म 'कब्जा' थी। इस हिट फिल्म का निर्देशन मुकेश के भाई महेश भट्ट ने किया। इसके बाद लगातार इसी कंपनी के बैनर तले महेश डैडी, जुर्म, आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, जुनून जैसी फिल्में बनाते रहे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर की कहानी जब आदित्य धर ने रणवीर सिंह को सुनाई तब क्या था उनका रिएक्शन

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दो दिनों में की धमाकेदार कमाई, 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

तमन्ना भाटिया का HOT साड़ी अवतार: हर एंगल से दिखा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और चार्म का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

धुरंधर की सारा अर्जुन: एक चाइल्ड आर्टिस्ट से उभरती स्टार तक का सफर

एक फिल्ममेकर, तीन सुपरहिट्स और अनगिनत बहसें: आदित्य धर का उभरता सिनेमाई साम्राज्य

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख