Hanuman Chalisa

केवल बोल्ड फोटो ही अपलोड नहीं करतीं, काम भी करती हैं ईशा गुप्ता

Webdunia
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल सर्विस को लेकर काफी डेडिकेटेड हैं। हाल ही में ईशा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के दो गांवों को अडॉप्ट (गोद) किया है। वे वहां के बच्चों को शिक्षा पाने में मदद करेंगी। ईशा लगातार गरीबों और अभाव से भरा जीवन जी रहे लोगों के लिए काम कर रही हैं। फाइनेंस की चिंताओं से जूझने वाले भारतीय फुटबॉलरों की आवश्यकता के लिए एक एकेडमी का निर्माण करने की घोषणा करने के बाद, ईशा ने अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो गांवों की जिम्मेदारी ली है। 
 
ईशा ने बताया कि वहां कई समस्याएं होंगी, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से इस पर गौर करूंगी। प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार है। छोटे शहरों में कई बच्चे हैं जो पढ़ाई करना चाहते हैं और सार्थक करियर बनाना चाहते हैं लेकिन उनके पास आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं। अगर मैं उनकी मदद कर सकती हूं, तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। 
 
दिल्ली के एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ ईशा ने यह प्रोजेक्ट लिया है। इसमें ईशा बच्चों के स्कूल को बुनियादी सुविधाओं और फाइनेंस की सहायता प्रदान करेंगी। ईशा ने आगे बताया कि दो गांवों में तीन स्कूल हैं जिन्हें हम सपोर्ट कर रहे हैं। या तो स्कूल उस क्षेत्र से बहुत दूर हैं, या बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। दोनों मामलों में हमें उन्हें अपग्रेड करने की जरूरत होगी। 
 
ईशा गांवों में शिक्षकों की नियुक्ति करवाएंगी। एनजीओ एलिजीबल शिक्षकों को शॉर्टलिस्ट करेगा, जिन्हें स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में बेहतर टॉयलेट फेसीलिटीज़, लाईब्रेरी पर भी ध्यान दिया जाएगा। यह प्रोजेक्ट इस महीने से शुरू हो जाएगा। इसके लिए ईशा जल्द ही बिजनौर जाएंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट संग अनबन की खबरों पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग इतने वेल्ले हैं कि...

ब्लैक स्विमसूट में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अंदाज, पूल में लगाई आग

सेना का सपना टूटने से लेकर 'पद्मश्री' तक, जानें आर माधवन के अनसुने किस्से

सुमन कल्याणपुर: वह आवाज़ जिसे लोग लता समझते रहे, लेकिन जिसकी अपनी एक अलग दुनिया थी

लता मंगेशकर से मैं 4-5 बार मिली, लेकिन ऐसा लगता था जैसे अरसे बाद दो सहेलियां मिल रही हों: सुमन कल्याणपुर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख