इस वजह से ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए बनाई दूरी

Webdunia
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (12:10 IST)
इस महामारी के दौर में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं कई सेलेब्स अब सोशल मीडिया से दुरी बनाते जा रहे हैं। बीते दिनों, आमिर खान और फातिमा सना शेख समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया से ब्रके ले लिया है। 

 
वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया है। कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होतीं लोगों की रोती-बिलखती दर्दनाक तस्वीरों ने हर किसी को अंदर से झकझोकर रख दिया है।
 
ईशा गुप्ता से भी देश का ऐसा माहौल देखा नहीं जा रहा है। लिहाजा वह कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगी। ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी है कि वह कुछ दिन के लिए सोशल मीडिया छोड़ रही हैं क्योंकि वह ऐसे डरावने माहौल को झेल नहीं पा रही हैं।
 
एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमसब इसमें साथ हैं। इस वक्त देश के जो हालात हैं, वो देख मेरे परिवार ने कुछ जरूरी सामान और बेड लोगों को मुहैया कराए हैं, लेकिन रोज देश के ऐसे हालात देखना बहुत तकलीफ दे रहा है। मैं दुआ करती हूं कि जो भी लोग ये पढ़ रहे हैं, वे सब स्वस्थ रहें, आपके परिवार की सुरक्षा के लिए दुआ करती हूं।
 
उन्होंने लिखा, मैं सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं, लेकिन मेरी टीम मेरे पेज हैंडल करती रहेगी और मेरे काम से जुड़ीं जितनी भी जरूरी सूचनाएं हैं, वो आपके साथ शेयर करती रहेगी। आप प्लीज अपना ख्याल रखें और दूसरे के प्रति दयालु रहें।
 
ईशा से पहले फतिमा सना शेख ने यह ऐलान किया था कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हूं। अपना ध्यान रखना और सुरक्षित रहना दोस्तों।'
 
ईशा गुप्ता ने बॉलीवुड में 2012 में फिल्म जन्नत 2 से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और बिपाशा बसु लीड रोल में थे। उसके बाद उन्होंने राज 3, बेबी, रुस्तम, पलटन, बादशाहो, कमांडो 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया। ईशा के सोशल मीडिया पर 53 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख