Publish Date: Wed, 27 May 2020 (17:59 IST)
Updated Date: Wed, 27 May 2020 (18:01 IST)
भारतीय-जर्मन मुल की एक्ट्रेस एवलिन शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में है। एवलिन ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत 2012 में फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से की थी। इसके बाद उन्हें नौटंकी साला, ये जवानी है दीवानी, यारियां और साहो जैसी फिल्मों में देखा गया। एवलिन को लगता है कि लोग अभी भी उन्हें 2014 की फिल्म 'यारियां' की 'सनी सनी' गर्ल के रूप में अच्छी तरह से जानते हैं।
एवलिन ने कहा कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘फ्रॉम सिडनी विथ लव’ थी। मजेदार बात यह है कि मैं अब सिडनी के एक लड़के से सगाई करने जा रही हूं।
एवलिन शर्मा ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में सफलता अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर के अपोजिट काम करने के बाद मिली थी। इस फिल्म को करण जौहर ने बनाया था। उन्होंने कहा कि वरुण धवन की ‘मैं तेरा हीरो’ या इम्तियाज अली की ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी मल्टीकास्ट फिल्मों का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद शानदार अनुभव रहा।
एवलिन ने ‘सनी सनी’ गाना अपने लिए यादगार बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें आज भी लोग फिल्म ‘यारियां’ की ‘सनी सनी’ गर्ल के रूप में जानते है। इस बात के लिए उस गाने को हमेशा पसंद करूंगी।
बता दें कि एवलिन ने अब तक बॉलीवुड की कुल 15 फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी हॉटनेस इंडस्ट्री में हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है।