Hanuman Chalisa

फैमिली मैन 3 के एक्टर रोहित बासफोर की झरने के पास मिली लाश, परिवार ने कहा, ये एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (12:06 IST)
‘फैमिली मैन 3’ में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता रोहित बासफोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। रविवार शाम असम के गर्भांगा जंगल के पास स्थित एक झरने के पास उनका शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
 
रोहित कुछ महीने पहले मुंबई से लौटकर गुवाहाटी आए थे। रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे वे अपने कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक पर निकले थे। परिवार को यही बताया गया था कि वह एक दिन की आउटिंग पर जा रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते जब उनका फोन बंद आने लगा और संपर्क टूट गया, तो घरवालों को चिंता हुई।
 
कई घंटों बाद परिवार को जानकारी मिली कि रोहित का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जो खुलासे हुए, उन्होंने इस हादसे को एक संभावित हत्या में तब्दील कर दिया।
 
रोहित के परिवार ने अब साफ तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले रोहित का एक पार्किंग विवाद हुआ था, जिसमें तीन लोगों, रंजीत बासफोर, अशोक बासफोर और धरम बासफोर, ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, परिवार ने अमरदीप नामक एक जिम मालिक पर भी शक जताया है, जिसने कथित रूप से रोहित को इस पिकनिक पर बुलाया था।
 
पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के दौरान रोहित के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गईं, जिनमें सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि चारों संदिग्ध फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। मामले की जांच गहराई से की जा रही है।
 
रोहित बासफोर की रहस्यमयी मौत से उनका परिवार और प्रशंसक सदमे में हैं। यह केवल एक दुर्घटना थी या सोची-समझी साजिश? पुलिस को अब इस गुत्थी को जल्द सुलझाने का दबाव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख