Hanuman Chalisa

मान लो कि 'फैन' में ही दम नहीं है...

Webdunia
शाहरुख खान की 'फैन' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। जैसा कि हर क्षेत्र में होता है, असफलता की चीर-फाड़ की जाती है। कई तरह के कारण सामने आ रहे हैं। किसी का कहना है कि फिल्म में 'जबरा' गाना नहीं है तो कोई हीरोइन के न होने को दोषी मान रहा है। क्या हीरोइन होती तो फिल्म सफल हो जाती? क्या 'जबरा' होता तो फिल्म का आंकड़ा दो सौ करोड़ पार हो जाता? 
 
एक और कारण कुछ लोगों ने बताया है कि शाहरुख की फिल्म का बहिष्कार हुआ है, लिहाजा यह फिल्म असफल रही है। यह बात बड़ी आसान लगती है क्योंकि कितने लोगों ने बहिष्कार किया है इसकी संख्या का पता लगाना भूसे के ढेर से सुई खोजने के समान है।
 
'फैन' के समय शाहरुख की फिल्म के बहिष्कार की मुहिम एकदम ठंडी पड़ी हुई थी। 'दिलवाले' के समय जरूर उन लोगों में आक्रोश था जो असहिष्णुता संबंधी शाहरुख के बयान से नाराज थे। विरोध हुआ। प्रदर्शन हुआ। बहिष्कार करने वाले पोस्टर लगाए गए। सिनेमाघरों में पुलिस का पहरा लगाया गया। इसके बावजूद फिल्म ने भारत में 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
'फैन' को लेकर इतना विरोध नहीं है इसके बावजूद फिल्म सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। सही और स्पष्ट बात तो यह है कि 'फैन' में ही दम नहीं है। खराब फिल्म है ये। न उन दर्शकों के लिए है जो मसाला फिल्म पसंद करते हैं और न ही 'हटके' देखने वालों के लिए है। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान