Publish Date: Fri, 09 Jan 2026 (11:57 IST)
Updated Date: Fri, 09 Jan 2026 (11:59 IST)
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान 9 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फराह का जन्म 1965 में स्टैंटमैन कामरान खान और मेनका ईरानी के घर हुआ था। फराह का बचपन से ही फिल्मों और डांस से लगाव था।
फराह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1987 में उन्होंने फिल्म 'जलवा' में बतौर डांसर काम मिला। वह फिल्म के गाने फीलिंग हॉट हॉट में अर्चना पूरन सिंह के पीछे डांस करती नजर आई थीं। इसके बाद फराह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम करने लगीं।
फराह खान की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने अपने से 8 साल छोटे शिरीष कुंदर संग शादी रचाई है। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया है। फराह से शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी।
सेट पर दोनों हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये लड़ाई एक दिन प्यार में बदल जाएगी। और दोनों शादी कर लेंगे। शिरीष ने फराह के सामने पहले प्रपोजल रखा था। लेकिन वे टाइमपास नहीं करना चाहते थे, बल्कि फराह के साथ अपना भविष्य देख रहे थे।
फराह ने टॉक शो के दौरान बताया था, शिरीष ने मुझसे कहा कि अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।
शिरीष और फराह ने 2004 में पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में शादी और निकाह किया। 2008 में फराह ने तीन बच्चों को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम ज़ार और बेटियों का नाम दीवा और अन्या है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें