फरहान अख्तर लेकर आ रहे भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म 120 बहादुर, निभाएंगे मेजर शैतान सिंह का रोल

WD Entertainment Desk
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (14:33 IST)
Movie 120 Bahadur : रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट, ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर '120 बहादुर' को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी कहती है। यह मिलिट्री एक्शन फिल्म 1962 के इंडो-चाइना वॉर के दौरान की कहानी है और रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है। 
 
यह फिल्म हमारे सैनिकों की बहादुरी, वीरता और बलिदान को दिखाती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने दो रोमांचक मोशन पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) की भूमिका में हैं। बता दें कि फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल लद्दाख में शुरू हो रहा है।
 
पर्दे पर दमदार किरदार निभाने के लिए मशहूर फरहान अख्तर अब मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) की भूमिका निभाएंगे। मेजर की वीरता और लीडरशिप को उनकी भूमिका में दिखाने से दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और यह उस समय भारत के सशस्त्र बलों द्वारा दिए गए बलिदानों पर भी रोशनी डालेगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

फरहान अख्तर ने फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जो उन्होंने हासिल किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे लिए ये एक बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि मैं आपकों आदरणीय परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत कर रहा हूं। 
 
उन्होंने लिखा, 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई। ये हमारे वीर सैनिकों की अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और निस्वार्थता की कहानी है। हम अत्यंत आभारी हैं कि इस अद्भुत वीरता की गाथा को पर्दे पर लाने में हमें भारतीय सेना का समर्थन और पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। 120 बहादुर।
 
रजनीश 'राज़ी' घई द्वारा डायरेक्टेड और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस '120 बहादुर' एक जबरदस्त मूवी एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। शानदार विजुअल्स और रोमांचक कहानी के साथ, फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ भारत के सशस्त्र बलों की बहादुरी का सम्मान करना भी है। 
 
यह फिल्म मिलिट्री हीरोज द्वारा दिए गए बलिदानों पर एक दिल छू लेने वाली पेशकश लाने की वादा करती है, साथ ही साथ यह एक्सेल एंटरटेनमेंट को दुनिया भर के दर्शकों को अपनी तरफ खींचने वाली शानदार कहानियां बनाने की अपनी रेपुटेशन को कायम रखने में मदद करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म 120 बहादुर के सेट से फरहान अख्तर ने शेयर की बीटीएस तस्वीर

मां बनने के 9 दिन बाद बेटी को लेकर अस्पताल से घर लौटीं दीपिका पादुकोण, इंस्टा बायो भी किया चेंज

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज, जल संकट पर आधारित है कहानी

कश्मीर में लैला के नाम से मशहूर है तृप्ति डिमरी, एक्ट्रेस बोलीं- यही असली सफलता होती है...

शुद्ध देसी रोमांस की रिलीज को 11 साल पूरे होने पर परिणीति चोपड़ा को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया खास वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख