Festival Posters

फरहान अख्तर ने अपना फेसबुक अकाउंट किया डिलीट

Webdunia
खबर ताज़ा है कि सबसे फेमस सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक से करीब 50 मिलियन से अधिक यूज़र्स का डाटा लीक हो गया है। हालांकि कंपनी के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने इसको लेकर माफी मांगी है और आगे की कार्रवाई के लिए समय भी मांगा है, लेकिन दुनियाभर में इसे लेकर बवाल मचा हुआ है और कई लोगों ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिए हैं।  
 
इस लिस्ट में सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सेलीब्रिटीज़ भी शामिल हैं। जिम कैरी के बाद फरहान अख्तर ने भी फेसबुक से खुद को बाहर कर लिया है। हाल ही में एक्टर-सिंगर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। उन्होंने ट्विट कर लिखा गुड मॉर्निंग, आप सभी को बता दूं कि मैंने फेसबुक से अपना पर्सनल अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि फरहान अख्तर लाइव पेज अब भी एक्टिव है। 
 
 
कई लोग इस हादसे के बाद फेसबुक से अपना नाता तोड़ रहे हैं। #DeleteFacebook के इस आंदोलन में फरहान अख्तर भी शामिल हो गए। हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है। उनका यह डिसीज़न कुछ हद तक सही भी है। दरअसल ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक से करीब 50 मिलियन लोगों से जुड़ी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग

'संकल्प' की शूटिंग के दौरान कुब्रा सैत ने नाना पाटेकर से सीखे एक्टिंग के गुर, बताया अद्वितीय

ऑस्कर के मंच पर 10 साल बाद लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर पेड्डी मेकर्स का खास तोहफा, BTS वीडियो में दिखी एक्ट्रेस की बेमिसाल परफॉर्मेंस की झलक

अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी की शादी को 15 साल पूरे, पुष्पा स्टार ने पत्नी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख