Biodata Maker

'सैम बहादुर' में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थीं फातिमा सना शेख

WD Entertainment Desk
बुधवार, 29 नवंबर 2023 (16:00 IST)
Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैंयार है। हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और इंडियन आर्मी के शौर्य को समर्पित है। फिल्म में विक्की टाइटलर किरदार में नजर आएंगे। 
 
वहीं इस फिल्म में फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फातिमा सना शेख ने कहा, जब मुझे इंदिरा गांधी का रोल मिला तो मैं नर्वस थी। मुझे नहीं पता था कि मैं इसे कर भी पाऊंगी या नहीं। इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व मेरे लिए बहुत बड़ा था। 
 
फातिमा ने कहा, जब मैंने मेघना को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा रखो। मुझे खुद पर भरोसा नहीं था, लेकिन उन्होंने किया। उन्होंने इंदिरा गांधी से जुड़ी सारी शोध सामग्री मुझे दे दी। इस फिल्म में इंदिरा गांधी का लुक लेने के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे चेहरे की स्वाभाविक चीजों को ही आवश्यकतानुसार ढाला है।
 
फिल्म 'सैम बहादुर' को आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं। सैम बहादुर 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' का हिस्सा बनेंगे बिल गेट्स, स्मृति ईरानी बोलीं- भारतीय मनोरंजन में यह ऐतिहासिक पल

किस किसको प्यार करूं 2 की रिलीज डेट आई सामने, कपिल शर्मा की दुल्हनें बनेंगी ये हसीनाएं

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

आलिया भट्ट से माधुरी दीक्षित तक, पिंक साड़ियों में इन एक्ट्रेस का दिखा सदाबहार स्टाइल, देखिए तस्वीरें

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख