फौजी 2 ने पूरे किए 100 एपिसोड, मेकर्स ने लॉन्च किया म्यूजिक एल्बम फौजी 2.0

WD Entertainment Desk
बुधवार, 18 जून 2025 (14:42 IST)
दूरदर्शन, वेव्स और निर्माता संदीप सिंह ने अपनी देशभक्ति टीवी सीरीज 'फौजी 2' के 100 एपिसोड्स पूरे होने की खुशी में 'फौजी 2.0' म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है। यह एल्बम हाल ही में पहलगाम में शहीद हुए सैनिकों और समर्पित सशस्त्र बलों को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है। 
 
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता मनोज बाजपेयी रहे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा, संदीप मेरे 20 साल पुराने दोस्त हैं। मैंने हमेशा नए टैलेंट को सपोर्ट किया है, कुछ लोग मुझे मजाक में कास्टिंग डायरेक्टर भी कहते हैं। इस इंडस्ट्री में जहाँ रिश्ते बदलते रहते हैं, संदीप हमेशा सच्चे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उसी सच्चाई को दर्शाता है।

इस शाम की एंकरिंग मीरा चोपड़ा ने की। यह एंकरिंग का उनका पहला अनुभव था। 10 गानों वाले एल्बम में सोनू निगम, रेखा भारद्वाज, कुणाल गांजावाला, जावेद अली, प्रतिभा सिंह बघेल, रवि त्रिपाठी, शहज़ाद अली, जज़ीम शर्मा, अब्दुल शेख और उभरते कलाकार ज़ैद दरबार और पवनीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। यह एल्बम सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
 
इस इवेंट ने 'फौजी 2' के 100 सफल एपिसोड्स का जश्न भी मनाया। यह शो सच्ची घटनाओं और भारतीय सेना के प्रेरणादायक किस्सों पर आधारित है। निर्माता संदीप सिंह ने कहा, यह मेरी ओर से भारतीय सेना को सलाम है। 'सफेद' से शुरू हुआ सफर अब 'फौजी 2.0' तक पहुंच गया है। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि यह ईमानदारी और ऊर्जा से भरा हुआ संकल्प है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगाए गए 23 कट्स, मिला यह सर्टिफिकेट

प्रभास ने की अनुष्का शेट्टी की क्राइम ड्रामा फिल्म घाटी के ट्रेलर की सराहना, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

कांतारा : चैप्टर 1 के एक्शन डायरेक्टर ने ‍किया खुलासा, बिना बॉडी डबल ऋषभ शेट्टी ने किए खतरनाक स्टंट

थिएटर के बाद ओटीटी पर दिखेगा रजनीकांत का एक्शन, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा कुली का प्रीमियर

पल्लवी जोशी ने खोले द बंगाल फाइल्स को लेकर राज, बताया कैसे आया फिल्म बनाने का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख