सिनेमाघरों में स्त्री 2 के साथ दिखेगा फिल्म बिन्नी एंड फैमिली का ट्रेलर

WD Entertainment Desk
बुधवार, 31 जुलाई 2024 (15:35 IST)
Binny and Family: स्लाइस-ऑफ-लाइफ फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया, जिसे दर्शकों के साथ-साथ मशहूर हस्तियों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी और इसका लक्ष्य जनरेशन गैप के अंतर को पाटना है।
 
यह फिल्म प्रशंसित फिल्ममेकर शशांक खेतान और मृगदीप लांबा के कोलैबोरेशन से एकता आर. कपूर और महावीर जैन का एक एसोसिएशन है। अब, सूत्रों के अनुसार, कमिंग-ऑफ-ऐज फिल्म का ट्रेलर 'स्त्री 2' के प्रिंट के साथ अटैच किया जाएगा, जो 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

सूत्र ने बताया दिनेश विजान 'बिन्नी एंड फैमिली' को अपना समर्थन देने के लिए सहमत हो गए हैं। संजय त्रिपाठी निर्देशित इस फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर 'स्त्री 2' के साथ प्रदर्शित होगा। न्यूकमर्स इनिशिएटिव के हिस्से के रूप में, प्रोड्यूसर महावीर जैन इस फैमिली फिल्म में अंजिनी धवन को पेश कर रहे हैं। 
 
'बिन्नी एंड फैमिली' जिसे इसकी टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान पॉजिटिव फीडबैक मिला, 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अंजिनी धवन के अलावा, बिन्नी एंड फैमिली में प्रभावशाली स्टार कास्ट है, जिसमें पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार, नमन त्रिपाठी और चारू शंकर शामिल हैं।
 
हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा हैड द प्लेजर ऑफ सीइंग दिस जेम ऑफ ए फ़िल्म... मेड मी क्राई, लाफ एंड आई वॉक्ड आउट फीलिंग लाइक सनशाइन! माय लव टू माय डियरेस्ट फ्रेंड्स एकता आर कपूर, शशांक खेतान, और महावीर जी! वेलकम टू द मूवी अंजिनी धवन! यु आर सो सो लवली इन द फ़िल्म।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं खुशी कपूर, फिल्म लवयापा को लेकर कही यह बात

बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन : कोमोलिका के बाद टीवी की नई आइकॉन बनने को तैयार चमकीली

रश्मिका मंदाना के हाथ लगा सलमान खान संग एक और प्रोजेक्ट, एटली कुमार करेंगे निर्देशित!

क्या मिथुन चक्रवर्ती पर्दे पर निभाएंगे ओशो रजनीश का किरदार? एक्टर ने कही यह बात

वागले की दुनिया में आया बड़ा ट्विस्ट, राजेश वागले को प्राप्त हुई भविष्य बताने की रहस्यमयी शक्ति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख