महावतार नरसिम्हा का पहला गाना 'रोर ऑफ नरसिम्हा' हुआ रिलीज, गूंज उठा दैवी गरज से आसमान

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 26 जून 2025 (15:59 IST)
अश्विन कुमार की आने वाली एनिमेटेड सीरीज 'महावतार नरसिम्हा' जबरदस्त चर्चा में है। इसकी शानदार विज़ुअल्स और धमाकेदार पोस्टर्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कलीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस सीरीज को हॉम्बले फिल्म्स प्रेज़ेंट कर रही है। 
 
ये प्रोजेक्ट महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत मानी जा रही है, जो भगवान विष्णु के अवतारों की महान कहानियों को स्क्रीन पर लाने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की ग्रैंड सीरीज़ का ऐलान भी किया है। इसमें सबसे पहले रिलीज़ होगी महावतार नरसिम्हा, जो 25 जुलाई 2025 को आएगी। 
 
इसके बाद महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037) रिलीज़ होंगी। ये पूरी सीरीज़ भगवान विष्णु के दशावतारों की महागाथा को एक नए विजुअल अंदाज़ में पेश करने वाली है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahavatar Narsimha (@mahavatar_universe)

फैंस का उत्साह चरम पर है और इसी बीच मेकर्स ने अब 'रोर ऑफ नरसिम्हा' टाइटल से पहला सिंगल रिलीज कर दिया है। ये दमदार गाना एक साथ पांच भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में लॉन्च किया गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

इस जबरदस्त गाने के साथ मेकर्स ने एक नया थ्रिलिंग पोस्टर भी जारी किया और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'दिव्य गर्जना अब गूंज उठी है!' #MahavatarNarsimha का पहला सिंगल — #RoarOfNarsimha अब सभी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। सुनिए और महसूस कीजिए धर्म की हुंकार।
 
महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसे क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को विश किया बर्थडे, शेयर किया खास पोस्ट

दिग्गज इतालवी अभिनेत्री ली मसारी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार में मिला अहम रोल, संभालेंगी अरबों का बिजनेस

51 साल की उर्मिला मातोंडकर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, मिनी स्कर्ट में ढाया कहर

वॉर 2 से रितिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी का नया लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख