तुनिषा शर्मा ने जिस फिल्म स्टूडियो में लगाई थी फांसी, वह जलकर हुआ खाक

WD Entertainment Desk
शनिवार, 13 मई 2023 (16:57 IST)
Fire destroys film studio : महाराष्ट्र के पालघर में एक फिल्म स्टूडियो में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग मुंबई के बाहरी इलाके वसई में कामन स्थित भजनलाल स्टूडियो में शुक्रवार आधी रात के समय लगी। यह फिल्म स्टूडियो आग लगने की वजह से जलकर राख हो गया है। 

 
पालघर का यह स्टूडियो पिछले साल तब चर्चा में बना हुआ था जब इस तुनिषा शर्मा ने यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वसई-विरार शहर नगर निगम के एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
 
अधिकारी ने बताया कि आग भजनलाल स्टूडियो में लगी, जहां पिछले साल 24 दिसंबर को अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। अभिनेत्री की मौत के बाद उनके साथी कलाकार एवं पूर्व प्रेमी शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था जिसे पांच मार्च को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख