गौहर खान ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, नाक का भी किया खुलासा

WD Entertainment Desk
रविवार, 11 जून 2023 (15:49 IST)
gauahar khan baby name: टीवी एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। हालांकि उन्होंने अपने बच्चे की झलक अब तक फैंस को नहीं दिखाई थी। अब गौहर और जैद ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हुए नाम का भी खुलासा कर दिया है।
 
हाल ही में गौहर खान और ज़ैद दरबार ने अपने बेटे का एक महीने का जन्मदिन मनाया। न्यू मॉम-डैड अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट में खुशी के अपने बेटे के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह अपने बच्चे को गोद में लिए और प्यार से उसे निहारते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
दूसरी तस्वीर में पिता जैद अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। वहीं गौहर को बेटे की उंगलियों को पकड़ते हुए जैद के कंधे पर सिर टिकाए हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इन तस्वीरों में बेबी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।
 
इन तस्वीरों के साथ कपल ने अपने बेटे का नाम का खुलासा करते हुए लिखा, हमारा जेहान। माशाल्लाह, उसके एक महीने पूरे होने पर हम अपने नन्हे बेबी के नाम का खुलासा कर रहे हैं। आपके प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। उसके लिए आपका निरंतर आशीर्वाद मांग रहे हैं और हमारी छोटी सी जान की प्राइवेसी का अनुरोध कर रहे हैं। वह अपना प्यार भेजता है।
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से अक्सर यह कपल सुर्खियों में रहता है। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी पर लगा रोडीज में सिलेक्शन के लिए 20 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

बाफ्टा 2025 से चूकी ऑल वी इमेजिन एज लाइट, बेस्ट फिल्म बनी कॉन्क्लेव, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा लगाए गए आरोपों पर एकता कपूर के वकील ने जारी किया बयान

कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप

विक्की कौशल की छावा का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख