रमजान के मौके पर गौहर खान ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, बेहद क्यूट है जेहान

गौहर खान इन दिनों अपने पति और बच्चे संग मक्का में उमराह करने गई हैं

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (10:38 IST)
Gauahar Khan son photo: एक्ट्रेस गौहर खान ने जैद दरबार संग साल 2020 मे निकाह किया था। शादी के करीब 3 साल बाद मई 2023 में कपल एक प्यारे से बेटे जेहान के माता-पिता बने थे। गौहर ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। 
 
गौहर खान इन दिनों अपने पति और बच्चे संग मक्का में उमराह करने गई हैं। मक्का से ही गौहर ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर में जैद और उनके बेटे जेहान उमराह वाले कपड़े पहने दिख रहे हैं। वहीं गौहर ब्लैक कलर का अबाया पहने नजर आ रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर ने अपने बेटे को गोद में उठाया हुआ है। नन्हे से जेहान बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए गौहर खान ने लिखा, बस अपने छोटे राजकुमार को अल्लाह के घर से दुनिया को पहला सलाम देना चाहती थी। आमीन। हमारा जेहान। उनके लिए निरंतर पॉजिटिविटी, प्यार और आशीर्वाद का अनुरोध। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
नन्हे जेहान की इस प्यारी सी तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम एकदम आपके जैसा लग रहा है। कितना क्यूट है।' एक अन्य ने लिखा, 'बहुत प्यारा है...ढेर सारा प्यार।'
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से अक्सर यह कपल सुर्खियों में रहता है। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'आमी डाकिनी' में अपने किरदार के लिए राची शर्मा ने ली 'स्त्री' की श्रद्धा कपूर से प्रेरणा

झंकार बीट्स के 22 साल: इन फिल्मों ने किया मेल फ्रेंडशिप और भावनात्मक संवेदनशीलता को फिर से परिभाषित

सितारे जमीन पर की रिलीज के लिए आमिर खान ने ओटीटी छोड़ अपनाया थिएटर का रास्ता, प्रोसेनजीत चटर्जी ने की तारीफ

राशि खन्ना ने सिनेमा में पूरे किए 11 साल, कहा- पिक्चर अभी बाकी है...

अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन तक, ये बॉलीवुड एक्टर्स फिट रहने के लिए करते हैं हर दिन योग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख