करण जौहर की बुक पढ़ते नजर आए अबराम, मां गौरी खान तस्वीर शेयर कर बोलीं- तुम बड़े हो गए हो

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2020 (16:38 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर बेटे अबराम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अबराम अपनी मां के साथ करण जौहर की किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें गौरी खान के मुंबई स्थित घर की है जिसमें वह बालकनी में बेटे के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

 
पहली तस्वीर में गौरी और अबराम नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उस बुक की है, जो दोनों पढ़ रहे हैं। तस्वीर में अबराम ऑरेंज कलर की टीशर्ट में बुक को पढ़ते दिख रहे हैं। वहीं, गौरी ने व्हाइट और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
 
तस्वीरें फोटोज शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, 'तुम बड़े हो गए हो। अबराम खुद से ही बुक को पढ़ रहा है। करण जौहर को बुक के लिए बधाई। 'द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव' बुक ऑनलाइन प्री-ऑर्डर करें।'
 
दरअसल, अबराम और गौरी जिस बुक को पढ़ रहे हैं, उसका नाम 'द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव' है। इस बुक को करण जौहर ने लिखा है, जोकि बच्चों के लिए है। 
 
गौरी खान की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान, गौरी, अबराम और परिवार के बाकी सदस्य हाल ही में दुबई से वापस लौटे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख