स्वरा भास्कर पर लगा भड़काऊ ट्वीट पोस्ट करने का आरोप, शिकायत दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 17 जून 2021 (10:19 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग की पिटाई करने और उसकी दाढ़ी काटने का वीडियो वायरल हुआ था।

 
इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'आर डब्ल्यू और संघी लगातार मेरी टाइमलाइन पर उल्टी कर रहे हैं, क्योंकि गाजियाबाद पुलिस ने तीन मुस्लिम लोगों का नाम लिया है लेकिन मुख्य आरोपी परवेश गुर्जर है, जो शख्स कैमरा में नजर आ रहा है, वह बुजुर्ग आदमी को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर कर रहा है। हां, यह मेरे धर्म और मेरे ईश्वर को दूषित करने का प्रयास है। मैं शर्मिंदा हूं.. जैसा आपको होना चाहिए।'
 
वहीं अब स्वरा भास्कर को इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देना भारी पड़ गया है। दिल्ली में स्वरा भास्कर, ट्विटर इंडिया के मनीष माहेश्वरी समेत 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
इन सभी पर आरोप लगाया गया है कि गाजियाबाद में हुई बुजुर्ग के साथ पिटाई के मामले में भड़काऊ ट्वीट किया। एडवोकेट अमित आचार्य द्वारा ये शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

cannes 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे सिंगर किंग, बोले- एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा...

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख