रश्मिका मंदाना को गूगल ने बताया 'नेशनल क्रश', देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

Webdunia
सोमवार, 23 नवंबर 2020 (15:54 IST)
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को गूगल ने साल 2020 की इंडिया की नेशनल क्रश का खिताब दिया है। दरअसल गूगल पर National Crush Female of India 2020 टाइप करने पर रश्मिका मंदाना का नाम आ रहा है। जैसे ही यह बात सामने आई फैंस सोशल मीडिया पर रश्मिका को बधाई देने लगे।

<

Woahhhhh!! My people are truly LEGENDARY!! They are so cute.. aren’t they? They have all my heart. pic.twitter.com/2TXrtN0vI6

— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) November 22, 2020 >
ट्विटर पर भी रश्मिका नेशनल क्रश हैशटैग के साथ ट्रेंड होने लगीं। रश्मिका ने इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वो इतने प्यारे हैं... नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है।'
 




'किरिक पार्टी' फिल्म से काफी पॉपुलर होने वाली रश्मिका 2017 मे बैंगलोर टाइम्स के 30 मोस्ट डिज़ायरेबल वुमन की लिस्ट में पहले स्थान पर आईं थीं। अभी तक रश्मिका के आउटफिट चर्चा में हुआ करते थे लेकिन उनके क्यूट फेस, सुंदरता और स्‍टाइल के चलते अब गूगल सर्च की सबसे चहेती एक्‍ट्रेस की कैटेगरी में आ चुकी हैं। 
 


रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कर्नाटक में ही की है। पढ़ाई के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं। रश्मिका ने साल 2016 में फिल्म 'किरिक पार्टी' से फिल्मों में डेब्यू किया था।
 


रश्मिका की पॉप्युलैरिटी केवल कन्नड़ फिल्मों तक सीमित नहीं है, वे कई तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म 'चालो' से तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने गीता गोविंदम, देवदास, डियर कॉमरेड, सारीलेरू नीकेवारू और भीष्मा जैसी तेलुगू फिल्मों में काम किया है।
 
Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें