Hanuman Chalisa

कृष्णा अभिषेक संग चल रहे विवाद पर गोविंदा का रिएक्शन आया सामने, बोले- मैं बेहद दुखी हूं

Webdunia
रविवार, 22 नवंबर 2020 (17:27 IST)
कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक इन दिनों मामा गोविंदा के साथ अपने रिश्ते में आई दरार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो के उस एपिसोड में कॉमेडी करने से साफ इंकार कर दिया था जिसमें गोविंदा शो में मेहमान के तौर पर नजर आए थे।

 
अब गोविंदा ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक के साथ चल रहे विवाद पर बयान जारी किया है। गोविंदा ने मीडिया में आ रही कृष्णा अभिषेक और खुद के बीच विवाद की खबरों को लेकर कहा है मैं पूरी तरह से दुखी हूं। मानता हूं कि समय पर सच्चाई सामने आनी चाहिए। गोविंदा ने बताया कि कृष्ण द्वारा गलत तरीके से उन पर आरोप लगाया गया था कि मैं उनके जुड़वां बच्चों को देखने नहीं गया था। 
 

उन्होंने कहा, मैं अपने परिवार के साथ अस्पताल में बच्चों को देखने गया, डॉक्टर और नर्स से मिला। हालांकि, नर्स ने मुझे बताया कि बच्चों की मां, कश्मीरा शाह कभी नहीं चाहती थीं कि परिवार का कोई भी सदस्य वहां आए और सरोगेट बच्चों को देखे।
गोविंदा ने आगे बताया कि उन्होंने आग्रह किया कि हम बच्चों को दूर से देख लेंगे। हम भारी मन से लौटे। हालांकि, मुझे दृढ़ता से लगता है कि कृष्ण को इस घटना का पता नहीं है। कृष्ण भी बच्चों और आरती सिंह के साथ हमारे घर आए, जो उन्होंने बयान में उल्लेख करना भूल गए हैं। 
 
बता दें कि कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू अपने और गोविंदा के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने गोविंदा के साथ एपिसोड न करने को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद है, और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।
 
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच खराब रिश्ते होने की खबर साल 2018 में सामने आई थी। बात कृष्णा की पत्नी कश्मीरा के ट्वीट से शुरू हुई थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि कुछ लोग पैसे के लिए नाचते हैं। इस पर गोविंदा की पत्नी बुरा मान गईं। इसके बाद अब तक सुलह नहीं हो पाई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख