Hanuman Chalisa

कभी नहीं बनेगा सलमान-गोविंदा की पार्टनर का सीक्वल

Webdunia
वर्ष 2007 में गोविंदा और सलमान खान को लेकर 'पार्टनर' नाम‍क फिल्म बनी थी जो सफल रही थी। फिल्म के हिट होते ही चर्चा चल पड़ी थी कि इसका सीक्वल बनेगा। आज तक यह चर्चा चल रही है, लेकिन कभी भी इस बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है। 
 
हाल ही में गोविंदा ने अपने एक इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया है कि 'पार्टनर' का सीक्वल कभी नहीं बनेगा क्योंकि वे सलमान के साथ कभी भी काम नहीं करेंगे। 


 
गौरतलब है कि गोविंदा चाहते थे कि 'पार्टनर' का सीक्वल बनाया जाए ताकि उनका करियर फिर एक बार स्पीड पकड़े, लेकिन सलमान ने पार्टनर के सीक्वल में कभी भी रूचि नहीं ली। उनका सीक्वल के प्रति रूख ठंडा ही रहा जिसे देख गोविंदा समझ गए कि सलमान सीक्वल में काम नहीं करना चाहते हैं। 

दं गल की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
साथ ही गोविंदा चाहते थे कि उनकी बेटी को सलमान लांच करें, लेकिन सलमान ने इसमें भी कोई रूचि नहीं ली। इन दो बातों ने गोविंदा का दिल तोड़ दिया और वे सलमान से नाराज गए। अब वे सलमान के साथ कभी भी काम नहीं करने की बात कहने लगे हैं। 
 
गोविंदा के करियर में लंबे समय से कोई हलचल नहीं है। बीच में दो-तीन फिल्मों में उन्होंने चरित्र भूमिकाएं की थीं, लेकिन वो फिल्में भी असफल रहीं। गोविंदा इसके लिए कैम्पों को जिम्मेदार मानते हैं। उनका कहना है कि बड़े सितारों ने अपने समूह बना लिए हैं और इस वजह से कई सितारे चलन से बाहर हो गए। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख