मां चिंतपूर्णी मंदिर में पत्नी संग दर्शन करने पहुंचे गोविंदा

WD Entertainment Desk
रविवार, 2 जुलाई 2023 (15:40 IST)
govinda visited maa chintpurni temple: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पत्नी सुनीता आहूजा संग हिमाचल प्रदेश पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने पत्नी के साथ ऊना जिले में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां की आशीर्वाद लिया।
 
गोविंदा ने पत्नी के साथ मिलकर मंदिर परिसर में स्थित पावन वटवृक्ष को मौली का धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। 
 
गोविंदा ने बताया कि मां के दरबार में आकर प्रार्थना की थी। अब मां की कृपा हुई है तो आज फिर मां के दरबार में हाजिरी भरकर उनका आभार जताने आया हूं। आगे भी आता रहूंगा।
 
गोविंदा ने कहा कि माता के दरबार में उन्होंने जो मन्नत मांगी थी वो पूरी हो गई है। इस कारण वह आज उनका धन्यवाद करने मां के दरबार आए हैं। माता के चरणों में आकर ऐसी अनूभूति का अहसास होता है कि जैसे स्वर्ग में आ गया हूं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख