Dharma Sangrah

बाढ़ के बाद किसानों की मदद के लिए आगे आए गुरु रंधावा, देंगे नई फसल के लिए बीज

WD Entertainment Desk
रविवार, 14 सितम्बर 2025 (12:51 IST)
पंजाब में बीते दिनों आई बाढ़ ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हजारों हेक्टेयर की फसल बाढ़ से बर्बाद हो चुकी है। लोगों के घर उजड़ गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ ही कई सेलेब्स ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी इस मुश्लिक समय में आगे आए हैं। 
 
पंजाब में आई बाढ़ के दौरान गुरु रंधावा सबसे पहले मदद करने वालों में शामिल रहे। इससे पहले उन्होंने उस मां का घर दोबारा बनवाने का वादा किया था, जिसने इस आपदा में अपनी छत खो दी थी।
 
अब एक और सराहनीय कदम उठाते हुए, गुरु ने घोषणा की है कि जैसे ही बाढ़ का पानी कम होगा और हालात सामान्य होंगे, वे सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को गेहूं के बीज वितरित करेंगे। इस पहल का मकसद किसानों को खेती फिर से शुरू करने और सम्मान के साथ जीवन को दोबारा बसाने में मदद करना है।
 
अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए गुरु ने कहा, जैसे ही बाढ़ खत्म होगी और पानी नीचे जाएगा, मैं प्रभावित गांवों में गेहूं के बीज बांटूंगा ताकि अगली फसल बोई जा सके और लोग एक नई शुरुआत कर सकें।
 
गुरु रंधावा का यह कदम उनके जड़ों से गहरे जुड़ाव और पंजाब के लोगों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने बाढ़ की स्थिति की कुछ झलकियाँ भी साझा कीं और सभी से बेहतर दिनों की दुआ करने का आग्रह किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रकुल प्रीत सिंह ने बताया चोट के बावजूद कैसे शूट किया दे दे प्यार दे 2 का आइकॉनिक हाईवे सीन

अभिनेत्री से निर्देशक बनने तक का सफर, जानिए दिव्या खोसला के करियर की 7 खास बातें

बिन शादी के एक बेटे के पिता हैं तुषार कपूर, जानिए क्या है एक्टर का मैरिज प्लान

तुषार कपूर को विरासत में मिली है अभिनय की कला, बचपन से देखते थे एक्टर बनने का सपना

राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर जानिए क्यों इंडस्ट्री के बड़े से बड़े निर्देशक करते हैं उनकी सराहना

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख