Happy Birthday : देखिए आनंद एल राय की 6 बेहतरीन फिल्में

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 28 जून 2024 (10:17 IST)
Aanand L Rai Birthday: फेमस फिल्म निर्देशक आनंद एल राय अपने असाधारण स्टोरीटेलिंग और दर्शकों से जुड़ने की अपनी यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। सिनेमेटिक मेस्ट्रो आनंद एल राय 28 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर एक नज़र डालते हैं उनकी अब तक की बेहतरीन फिल्मों पर जिन्होंने इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री को अपनी कला और म्यूजिक से प्रभावित किया। यह रहीं आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और निर्मित 6 फिल्में जो हैं मस्ट वॉच:-
 
तनु वेड्स मनु-
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसने आनंद एल राय की बतौर स्टोरीटेलर की क्षमता को इंडस्ट्री में उजागर किया। आर माधवन और कंगना रनौत अभिनीत यह फ़िल्म एक मज़ेदार और दिलस्चस्प लव ट्रायंगल दर्शकों के लिए पेश करती है। इसके डायलॉग, चार्मिंग कैरेक्टर्स, कैंची सॉन्ग्स और परफॉरमेंस ने इसे केवल दर्शकों का ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स का भी प्रिय बना दिया।
 
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स-
यह फ़िल्म भी इसके पहले पार्ट की ही तरह काफी लोकप्रिय हुई। इसमें तनु और मनु की शादी और शादी के बाद की ज़िंदगी को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया। इस फ़िल्म से भी आनंद एल राय को खूब प्यार, प्रशंसा और सफलता मिली। यह फ़िल्म भी लोगों के दिल और बॉक्स-ऑफिस दोनों पर छा गई।
 
न्यूटन-
आनंद एल राय द्वारा निर्मित न्यूटन को केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब ख्याति मिली। फ़िल्म एक सरकारी क्लर्क के इर्दगिर्द घूमती है, जो संघर्षग्रस्त क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए अटल है। भारतीय चुनाव प्रणामी पर आधारित न्यूटन 90वें अकादमी अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ फॉरेन लैंग्वेज फ़िल्म श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री थी।
 
तुंबाड़-
आनंद एल राय ने इस फ़िल्म से पहली बार हॉरर फिल्म जॉनर में बतौर प्रड्यूसर हाथ आजमाया। राहिल अनिल भरवे द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म एक गांव की कहानी बयान करती है, जो प्राचीन अभिशाप से ग्रस्त है। फ़िल्म अपने हाउन्टिंग विजुअल, ग्रिपिंग नैरेटिव और उम्दा परफॉरमेंस की वजह से लोगों को खूब पसंद आई थी। यह फ़िल्म को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। और यह हॉरर फ़िल्म एनथुसिएस्ट के लिए एक कल्ट फेवरेट भी बन गई, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
 
रांझणा-
यह फिल्म एक असाधरण और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी थी, जिसका बैकड्रॉप वाराणसी पर आधारित है। फ़िल्म में धनुष और सोनम मुख्य किरदारों में हैं। फ़िल्म अपने सौलफूल म्यूजिक, दमदार परफॉरमेंस और स्टोरीटेलिंग के लिए आज भी काफी चर्चित है। आनंद एल राय को आज भी दुनियाभर में इस फ़िल्म के लिए दर्शकों का खूब प्यार और स्नेह मिलता है।
 
अतरंगी रे-
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल अदा करते हैं। यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों की सोच से परे एक बहुत ही अद्भुत और मासूम कहानी का जिक्र करती है। फ़िल्म और आनंद दोनों को ही इसकी कहानी के लिए दुनियाभर की दर्शकों का खूब प्यार और सम्मान मिला।
 
रक्षाबंधन-
यह फिल्म भाई बहन के बीच पनपते प्यार का अनोखा चित्रण करती है। एक्टर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने इस फ़िल्म में मुख्य पात्र निभाये हैं। फैमिली कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म में अपनी बहनों के प्रति भाई के प्यार को बड़ी सादगी और भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। फ़िल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की सराहना पाई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, इतने करोड़ है कीमत

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरों पर विक्की कौशल ने किया रिएक्ट, बोले- जब उसका टाइम आएगा...

वेब सीरीज शोटाइम का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होंगे सभी एपिसोड्स

बेटी सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती, पिता को देखने पति जहीर संग पहुंचीं एक्ट्रेस

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' की रिलीज को 6 साल हुए पूरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख
More