फराह खान ने करण जौहर को किया था शादी के लिए प्रपोज

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (11:05 IST)
बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान 9 जनवरी को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फराह खान अब तक 100 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। इसके अलावा फराह खान ओम शांति ओम और मैं हूं न जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी हैं।
 
फराह खान ने शिरीष कुंदर से शादी की है और इनके 3 बच्चे दीवा, अन्या और सीजार हैं। वैसे कम ही लोगों को पता है कि कभी फराह खान डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर से शादी करना चाहती थीं। फराह खान ने करण जौहर को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि करण जौहर ने शादी का यह प्रपोजल ठुकरा दिया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

करण जौहर ने साजिद खान और रितेश देशमुख के शो यारों की बारात में इस बात का खुलासा किया था। शो में रितेश देशमुख ने पूछा कि क्या दोनों को कभी प्यार हुआ है।

इस पर करण जौहर ने कहा कि फराह उनसे प्यार किया करती थीं। वहीं, फराह खान ने बताया कि उन्होंने करण को शादी के लिए प्रपोज किया था। करण ने कहा, 'एक तकनीकी खराबी है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

करण जौहर ने बताया कि, 'कुछ-कुछ होता है के एक गाने की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही थी। उस वक्त मैं अपने कमरे में शॉर्ट्स और टीशर्ट में सो रहा था। आधी रात को फराह मेरे कमरे में आई थीं। फराह ने मुझसे कहा कि उनके कमरे में भूत है। मैंने जवाब दिया। क्या मैं जो भूतों के साथ कविता गाता है वो हूं? मैं मूर्ख दिख रहा हूं कि तुम्हारी इन बातों में आ जाऊं।
 
बता दें कि फराह खान को मॉनसून वेडिंग, बॉम्बे ड्रीम्स, वैनिटी फेयर अपने काम के लिए 5 बार फिल्मफेयर का बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड मिल चुका है। उन्होंने सेलिब्रिटी चैट शो तेरे मेरे बीच में को होस्ट किया और इंडियन आइडल के सीजन 1 और 2, जो जीता वही सुपरस्टार, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा और डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स, जस्ट डांस जैसे शो बतौर जज काम किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सैयारा वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ पार, ऐसा करने वाली पहली लव स्टोरी, चेक करें डिटेल्स

उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर फिर उठे सवाल, फिल्म के प्रोड्यसूर ने सूचना प्रसारण मंत्री से की मुलाकात

फरहान अख्तर स्टारर 120 बहादुर का दमदार टीज़र हुआ रिलीज: जंग, जज़्बा और बलिदान की कहानी

श्वेता तिवारी ने बेटी पलक को ऐसे बनाया जिम्मेदार: बजट से ज्यादा खर्च किया तो बर्तन धोने पड़ते थे

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख