Happy Birthday : जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन

Happy Birthday : जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन
Webdunia
शनिवार, 18 जुलाई 2020 (12:09 IST)
साल 2003 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों जगह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। प्रियंका ने कई बार अपने काम से पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है।

 
साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता था। यह खिताब जीतने वाली वह चौथी भारतीय थीं। प्रियंका ने जिस वक्त खिताब जीता था उस समय उनकी उम्र 17 साल थी। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता को जीतकर प्रियंका ने विश्व स्तर पर पूरे भारत को गर्व के पल दिए थे। 
 
ALSO READ: प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष, निक जोनास का नंबर है 7
 
प्रियंका बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं। 'इन माई सिटी' उनका पहला गाना था जिसमें वह इंटरनेशनल सिंगर विलआईएम के साथ नजर आईं थीं। इसके बाद पीसी एक्सॉटिक में दिखीं। इसमें उनके साथ पिटबुल थे। यह गाना बिलबोर्ड डांस में 16वें नंबर पर था जबकि डांस/इलेक्ट्रॉनिक डि़जिटल गानों की चार्ट पर 11वें नंबर पर था। इसके बाद प्रियंका ने अपना तीसरा म्यूजिक एल्बम 'आई कांट मेक यू लव मी' रिलीज़ किया।
 
प्रियंका चोपड़ा को उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए 2016 का पीपुल च्वॉइस अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें यह पुरस्कार पसंदीदा अभिनेत्री की श्रेणी में मिला था। प्रियंका का यह पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट था। पीपुल च्वॉइस अवार्ड हासिल करने वाली प्रियंका पहली भारतीय हैं। 
 
पिछले साल प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद में लगाया गया था। उनके वैक्स स्टैच्यू ऑस्ट्रेलिया और एशिया सहित छह देशों में लगाए गए हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री हैं जिनका स्टैच्यू मैडम तुसाद के हर म्यूजियम में है और वह यह कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी सेलेब्रिटी हैं।
 
फिल्मी दुनिया के लिए ऑस्कर एक प्रमुख अवॉर्ड है। प्रियंका ना सिर्फ ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड कर चुकी हैं बल्कि वह अवॉर्ड दे भी चुकी हैं। साल 2016 के ऑस्कर्स में उन्होंने 'बेस्ट एडिटिंग' का अवॉर्ड प्रदान किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दमदार एक्शन और जबरदस्त स्वैग से भरपूर सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर रिलीज

यश की फिल्म टॉक्सिक के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

ठग लाइफ से कमल हासन और सिलंबरासन टीआर का फर्स्ट लुक रिलीज

पिंक साड़ी में तमन्ना भाटिया का दिलकश अंदाज, देखिए तस्वीरें

दिग्गज अभिनेता राकेश पांडे का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख