Mandira Bedi जब साड़ी पहन क्रिकेट के मैदान पर पूछती थीं सवाल, क्रिकेटर्स करते थे ऐसा व्यवहार

मंदिरा बेदी ने क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी और कमेंट्री दोनों की है

WD Entertainment Desk
सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (12:36 IST)
mandira bedi birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी 15 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मंदिरा बेदी मनोरंजन जगत में काफी समय से सक्रिय हैं। दूरदर्शन के शो 'शांति' से पहचान बनाने वाली मंदिरा के नाम देश की पहली महिला स्पोर्ट्स एंकर होने का खिताब हैं। मंदिरा बेदी स्पोर्ट्स एंकरिंग के लिए मशहूर रही हैं।

उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी और कमेंट्री दोनों की है। मंदिरा बेदी ने 2003 व 2007 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2004 व 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी।
बीते दिनों मंदिरा बेदी ने एक ऐसा खुलासा किया था जिसने क्रिकेट जगत को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया था। एक्ट्रेस ने क्रिकेटर्स पर खराब बर्ताव करने का आरोप लगाया था। 
 
मंदिरा ने बताया था कि कैसे जब वे क्रिकेट टुर्नामेंट्स होस्ट करती थीं तो उन्हें क्रिकेटर्स पसंद नहीं करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा बेदी ने कहा था, जब मैं होस्ट की भूमिका में आई तो मुझे अधिकतर लोगों ने पसंद नहीं किया। ना तो जो लोग पैनल में बैठते थे उन्होंने और ना ही क्रिकेटर्स ने मुझे सपोर्ट किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

एक्ट्रेस ने कहा था साड़ी पहन कर क्रिकेट के बारे में बात करना शायद किसी के लिए उस दौर में हजम कर पाना मुश्किल था। कोई भी उनकी मदद तक नहीं करता था। जब वह क्रिकेटर्स से सवाल पूछती थीं तो लोगों को लगता था कि वे बिना सवाल का मतलब जाने ही उसे पूछ रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

मंदिरा ने कहा था, लोगों की धारणा ही ऐसी थी। मुझे बहुत से क्रिकेटर्स घूरा करते थे। ऐसा सोचते थे जैसे वह क्या पूछ रही है। खिलाड़ी जो भी जवाब देते वह मेरे सवाल से जुड़ा हुआ ही नहीं होता था। यह अनुभव मेरे लिए काफी डरावना था। मेरा आत्मविश्वास डगमगा चुका था। लेकिन, ब्रॉडकास्टर्स ने मुझे हिम्मत बंधाई और कहा कि आपको 150-200 महिलाओं में से चुना गया है। आप बेस्ट हैं। खुद पर भरोसा रखिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख