प्रियंका चोपड़ा को कभी बॉलीवुड में करना पड़ा था भेदभाव का सामना, कहते थे काली बिल्ली'

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (11:36 IST)
Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाने के बाद उन्होंने 2003 में फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
 
प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके साथ बुरा व्यवहार होता था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उन्हें अपनी स्किन के कलर की वजह से भेदभाव का सामना करना पड़ा था।
 
बीबीसी के 100 वुमेन दिस ईयर कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, मुझे काली बिल्ली, सांवली कहा जाता था। मेरा मतलब है 'सांवली' का क्या होता है? ये उस देश में हो रहा था जहां ज्यादातर लोग ब्राउन ही हैं। मैं सोचने लगी थी कि मैं सुंदर नहीं हूं, इसलिए मुझे बहुत अधिक मेहनत करनी होगी।
 
उन्होंने कहा था, मुझे विश्वास था कि मैं अपने से हल्के स्किन कलर वाले एक्टर्स से ज्यादा टैलेंटेड थी। लेकिन फिर मुझे लगा कि वह ही ठीक था क्योंकि वह सब नॉर्मल था। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया कि मेल एक्टर्स की तुलना में उन्हें बॉलीवुड में कम फीस दी जाती थी। उन्होंने कहा था, बॉलीवुड में कई दशकों से ऐसा ही होता चला आ रहा है। फीस के मामले में मेरे साथ कभी बॉलीवुड में समान व्यवहार नहीं किया गया। मुझे मेल-कोस्टार की फीस का दसवां हिस्सा ही मिलता था। यहां पर फीस में इतना बड़ा अंतर होता है। कई महिलाओं के ये सहना पड़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख