Happy Birthday : शाहरुख नहीं सलमान खान के पास होता मन्नत, पिता की यह बात सुनकर नहीं खरीदा

Webdunia
सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (11:15 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान अपनी फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान कई सालों से अपने इसी घर में रह रहे हैं। सलमान के पिता सलीम खान का भी इस घर से बेहद लगाव है।
 
पिता की खातिर सलमान भी इस घर को छोड़कर नहीं जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख खान जिस बंगले मन्नत में रहते हैं वह कभी सलमान खान का होने वाला था। लेकिन अपने पिता की एक बात सुनकर उन्होंने इसे नहीं खरीदा था।
 
सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शाहरुख से पहले इस घर को खरीद लेते अगर उनके पिता ने उनसे एक बात न कही होती कि 'तुम इतने बड़े घर का करोगे क्या? 
 
सलमान ने कहा था कि जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे तब मन्नत उन्हें ऑफर किया गया था। सलमान ने इसके बार में अपने पिता से भी बात की थी। सलमान के मुताबिक, जब मैंने अपने पिता सलीम खान से पूछा तो उन्होंने कहा इतने बड़े घर में करोगे क्या? ऐसे में सलमान ने मन्नत को खरीदने का आइडिया ड्रॉप कर दिया।
 
सलमान ने शाहरुख खान पर चुटकी लेते हुए कहा था कि 'आखिर तुम इतने बड़े घर का क्या करते हो?' वहीं शाहरुख खान ने बताया था कि कितनी मुश्किलों के बाद उन्होंने इस बंगले को खरीदा था और क्यों वो उनके लिए इतना खास है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख