Biodata Maker

समीरा रेड्डी को थी हकलाने की आदत, रितिक रोशन ने इस तरह की मदद

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (11:15 IST)
Sameera Reddy Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी 14 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। समीरा का जन्म 1978 में मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता तेलुगु थे और उनकी मां मंगलोर की रहने वाली थीं। समीरा पहली बार 1997 में पंकज उधास के 'और आहिस्ता' म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। 
 
समीरा रेड्डी ने तमिल फिल्म 'सिटीजन' से एक्टिंग डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। समीरा ने साल 2014 में अक्षय वर्डे संग शादी रचाई थी। इसके बाद वह एक्टिंग से दूर हो गईं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने दो बच्चों को अपना पूरा समय देती हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)

बीते दिनों समीरा रेड्डी ने अपने बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया था, जिसके बारे में पहले शायद ही किसी को पता होगा। समीरा ने बताया था कि बचपन में उन्हें हकलाने की समस्या थी और रितिक रोशन की वजह से वह अपनी इस प्रॉब्लम से निजात पा सकीं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)

एक इंटरव्यू के दौरान समीरा ने कहा था कि वह बचपन में हकलाती थी और रितिक रोशन को भी यही बीमारी थी और उन्होंने इसपर सफलता से विजय पाई थी। और रितिक की मदद से ही उन्होंने भी इस पर जीत हासिल की है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)

समीरा रेड्डी ने कहा था, हकलाने की समस्या के चलते मैं किसी के सामने बातचीत करने में काफी हिचकिचाती थी और ऑडिशन तक के लिए जाने में यह सोचकर झिझकती थी कि लोग मुझे जज करेंगे। रितिक काफी स्वीट और केयरिंग हैं, उन्होंने मेरी इस दिक्कत को नोटिस किया और मुझे उन्होंने एक किताब दी। इस किताब ने मेरी जिंदगी बदल दी। इसने मेरे डर को दूर भगाने में मेरी मदद की।
 
समीरा ने कहा था कि धीरे-धीरे मैंने महसूस किया कि मेरी स्पीच में बदलाव आया है। मैं स्पीच थेरपिस्ट के पास भी गई और अपने स्पीच पर मैंने काम करना शुरू किया। उस किताब के लिए मैं रितिक का जितना शुक्रिया अदा करूं वह कम होगा, जो आज भी मेरे पास है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान बिग बॉस 19 फिनाले में भावुक, धर्मेंद्र को याद करते हुए फूट पड़े आंसू

हम हमेशा साथ हैं पापा..., धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर पिता को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल

आमिर खान ने बताई 'सितारे जमीन पर' की सफलता की वजह, बोले- हमेशा से कहानी पर भरोसा करता हूं...

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी पर लगा 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bigg Boss 19 के विनर बने गौरव खन्ना, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती इतनी प्राइज मनी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख