22 साल की हुईं सुहाना खान, गौरी खान ने शेयर की बेटी की अनसीन तस्वीर

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (14:49 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान 22 मई को अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स सुहाना को जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं गौरी खान ने भी अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है।

गौरी खान ने अपनी बेटी सुहाना की एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना पिंक पैंट के साथ कलरफुल प्रिंटेड कोट में नजर आ रही हैं। पिंक हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। तस्वीर के साथ गौरी खान ने लिखा, 'बर्थडे गर्ल।'
 
वहीं, सुहाना खान की बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर सुहाना की दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वह सुहाना के साथ दिखाई दे रही हैं। सामने प्लेट में एक मफिन है जिस पर चॉकलेट के साथ हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। इसके साथ अनन्या ने लिखा, मेरी सबसे अच्छी लड़की को सबसे अच्छे दिल से जन्मदिन की बधाई। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।
 
वहीं, अनन्या पांडे ने एक और अनसीन तस्वीर पोस्ट की है, जो उनके बचपन की है। इस तस्वीर में दोनों काफी प्यारी लग रही हैं। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने इनफिनिटी वाला इमोजी बनाया है।
 
बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख