Biodata Maker

हाथरस गैंगरेप : बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का फूटा गुस्सा, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- और कितनी निर्भया...

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (17:45 IST)
उत्तरप्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने की कोशिश की गई। हालांकि उस समय तो युवती बच गई लेकिन कुछ दिन बाद वो जिंदगी की जंग हार गई।

 
इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है। हर कोई दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। बॉलीवुड भी इस मामले में एकजुट हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर अभिनेत्री इस केस की कड़ी निंदा कर रही हैं। 

ALSO READ: यश चोपड़ा की बायोपिक में लीड रोल में नजर आएंगे शाहरुख खान?
 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में एक कविता के जरिए प्रियंका ने प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं और ये भी पूछा है कि अभी और कितनी निर्भया की जान जाएगी।
 
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा, अपमान और दुर्व्यवहार, निराशा और क्रोध, उदासी और लाचारी जैसी भावनाएं भीतर ही भीतर चल रही हैं। नफरत क्यों? क्या लड़कों को पाल-पोसकर बड़ा कर रहे माता-पिता सुन रहे हैं? क्या कानून इस चिल्लाहट में बहरा हो गया है? और कितनी निर्भया होंगी? ऐसा कितने साल तक चलता रहेगा?
 
अभिनेता अक्षय कुमार इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुस्सा और झुंझलाहट! हाथरस गैंगरेप केस में इतनी बर्बरता। ये सब कब बंद होगा? हमारे कानून और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया इतनी कड़ी होनी चाहिए कि सजा के बारे में ही सोच कर ही रेपिस्ट डर से कांप जाएं। दोषियों को फांसी दो। अपनी बेटियों और बहनों को बचाने के लिए आवाज उठाओ, हम इतना तो कर ही सकते हैं।'
 
कंगना रनौट ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रेपिस्ट को सबके सामने गोली मार दो, गैंगरेप के हर साल बढ़ रहे मामलों का क्या हल है? कितने दुख और शर्म का दिन है, देश के लिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हम अपनी बेटियों को बचाने में असफल हो गए।'
 
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाथरस पीड़िता को न्याय मिले। सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दोषियों को सजा दो।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Blast From Past : छोटी सी बात (1976) में बड़ा दम

कियारा आडवाणी का सफर: प्लेस्कूल की ‘स्टेज’ से बॉलीवुड तक, अब खुद की कहानी खुद लिख रही हैं एक्ट्रेस

मां बनने से लेकर फिल्मों तक: आलिया भट्ट ने बताया कैसे बदल रही है उनकी जिंदगी और सफलता की परिभाषा

हमारे परिवार को किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं": ज़ायद ख़ान ने मां के अंतिम संस्कार पर दी अपनी सफाई

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी: वीकेंड 2 में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1365 करोड़ रुपये

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख