Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदर जैन की हैलो चार्ली' से डांस नंबर 'सोनेया वे' हुआ रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aadar Jain
, शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (14:43 IST)
जैकी श्रॉफ और आदर जैन अभिनीत एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का प्रीमियर अब केवल एक सप्ताह की दूरी पर है, ऐसे में अमेजन प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बनाए रखते हुए, दूसरा गाना रिलीज कर दिया है।

 
'सोनेया वे' नाम के इस गाने को फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री श्लोका पंडित पर फिल्माया गया है जिसे कनिका कपूर द्वारा गाया गया है। इसे कनिका कपूर व जसबीर जस्सी द्वारा कंपोज किया गया है और लिरिक्स कुमार द्वारा लिखित है। यह ट्रैक पार्टी वाइब्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। 
 
'सोनेया वे' एक फंकी और पेप्पी बीट्स वाला गाना है जिसे आपको सुनने की जरूरत है ताकि आप ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करें। 
 
हैलो चार्ली एक प्रफुल्लित कर देने वाली फिल्म है, जिसमें आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन व रश्मिका मंदाना स्टारर 'गुडबाय' की शूटिंग हुई शुरू, विकास बहल करेंगे निर्देशन