Hanuman Chalisa

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर आया हीरोपंती 2 का पोस्टर

Webdunia
मंगलवार, 2 मार्च 2021 (18:28 IST)
टाइगर श्रॉफ आज (2 मार्च) को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस दिन उनकी आगामी फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट आ जाए तो इससे बेहतर तोहफा उनके फैंस के लिए और क्या हो सकता है। 
 
टाइगर श्रॉफ ने 'हीरोपंती' के जरिये बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म उनके दिल में खास स्थान रखती है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही थी और टाइगर तथा कृति सेनन ने फिल्मों में अपनी जगह और पहचान बना ली। 
 
इसी फिल्म का दूसरा भाग आ रहा है जिसका पोस्टर रिलीज हुआ है। फिल्म का नाम है 'हीरोपंती 2'। पोस्टर में सूटेड-बूटेड टाइगर दोनों हाथ में गन लिए ऊंची बिल्डिंगों के बीच कार पर खड़े एक्शन करते नजर आ रहे हैं। उनकी यह अदा फैंस को दीवाना कर रही है। 
 
इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। पोस्टर पर निर्देशक के रूप में अहमद खान और लेखक के रूप में रजत अरोरा का नाम है। साथ में रिलीज डेट है 3 दिसम्बर 2021, खास बात यह है कि यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

वामिका गब्बी: टैलेंट बेमिसाल पर एक ब्लॉकबस्टर का इंतजार, क्या 'भूत बंगला' से बॉलीवुड की टॉप रेस में शामिल होंगी?

मटका किंग: जुए की दुनिया का बेताज बादशाह बनने निकले विजय वर्मा, 17 अप्रैल को रिलीज होगी सीरिज

राजपाल यादव ने किया सौरभ द्विवेदी के टिप्पणी पर खुलासा, कहा "अगर उन्हें दुख पहुंचाओगे तो मुझे भी होगा दुख"

Dhurandhar 2: 11 दिन में तैयार किए 14 गाने, आदित्य धर ने शाश्वत सचदेव की 'जादुई' रफ्तार देख दुनिया को बताया सच

जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा: लोगों ने श्रीदेवी को 'घर तोड़ने वाली' कहा, इसका असर उनकी मानसिकता पर पड़ा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख